Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश डायरेक्टर के साथ काम करने वाले थे मुश्ताक खान, डायरेक्टर...

हनुमान अंश डायरेक्टर के साथ काम करने वाले थे मुश्ताक खान, डायरेक्टर बोले…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/hanuman_ansh_vishal_1790350494479_LnlF_1790350498269_30Ze_29141d19-7222-411d-b93f-d0e07ad6f82e_2T1L.png

मुश्ताक खान के निधन से हर कोई हैरान है। अब हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि वो एक्टर के साथ काम करने वाले थे। 

वेलकम फेम एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर, 2026 को निधन हो गया। एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। एक्टर के निधन से हर कोई परेशान है। इस बीच हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि मुश्ताक खान का अगला प्रोजेक्ट उनके साथ होने वाला था।

हनुमान अंश डायरेक्टर के साथ काम करने वाले थे मुश्ताक खान

हनुमान अंश डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपने एक्स हैंडल से मुश्ताक खान की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- हमें साथ में काम करना था मुश्ताक जी। आप क्या एक्टर थे। आपने क्या विरासत छोड़ी है। ऊं शांति।

शुक्रवार को मुश्ताक खान को दी गई अंतिम विदाई

एक्टर मुश्ताक खान की बात करें तो उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। एक्टर की अंतिम विदाई में उनके बेटे ने अर्थी को कंधा दिया। वहीं, उनकी बेटी फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

सेलेब्स ने दी मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि

मुश्ताक खान के निधन की खबर सुनकर सनी देओल, अनीस बज्मी, संजय मिश्रा और राजपाल यादव समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टर के निधन से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बेहतरीन कलाकार और बेहद नेक इंसान बता रहे हैं।

मुश्ताक खान ने अपने करियर में की थीं 200 से ज्यादा फिल्में

मुश्ताक खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्में की हैं। उन्हें आशिकी, वेलकम, स्त्री, गदर एक प्रेम कथा, हेरा-फेरी, अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, आशिकी, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मुश्ताक खान ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

फ्लॉप होते-होते हिट हो गई हनुमान अंश

हनुमान अंश की बात करें तो ये फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई है। इस फिल्म का बजट 2 करोड़ था। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो पहले दो हफ्तों में लग रहा था कि फिल्म एक बड़ी फ्लॉप होगी, लेकिन फिल्म की किस्मत पलटी और फिल्म अब एक बड़ी हिट साबित हुई है।

फिल्म ने कर ली है 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई

फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है और फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को तीन महिलाओं ने प्रोड्यूस किया है। इनका नाम है अनुप्रिया नागर, रागिनी सोना और नम्रता जी सिंह है। हनुमान अंश की सफलता का क्रेडिट प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर ने महाराज जी को दिया है। मेकर्स ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ये भी बताया है कि फिल्म बनाने के पूरे प्रोसेस के दौरान हर रोज सेट पर हनुमान चालीसा पढ़ी जाती थी। वहीं, शूटिंग के दौरान मेकर्स ने भंडारा भी करवाया था।

क्या है हनुमान अंश की कहानी?

हनुमान अंश की कहानी की बात करें तो ये फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में नीम करौली बाबा के बचपन और बाबा बनने के शुरुआती दिनों के बारे में दिखाया गया है। फिल्म का अंत नीम करौली बाबा के कैंची धाम के जंगलों तक पहुंचने से होता है। मेकर्स ने हनुमान अंश 2 का ऐलान भी कर दिया है। इस फिल्म में बाबा नीम करौली के बाकी के जीवन के बारे में दिखाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN