Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार वो ऐसे इंसान हैं जो किसी भी…अमिताभ बच्चन ने बयां किया शाहरुख...

वो ऐसे इंसान हैं जो किसी भी…अमिताभ बच्चन ने बयां किया शाहरुख खान संग काम का एक्सपीरियंस

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/ssb_1790339695797_9wx4_1790339710833_Es4L_c7fb35d2-8643-461a-936b-17fc62714e89_L5gM.jpg

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं। अब बिग बी ने शो के दौरान शाहरुख खान संग काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है जैसे कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, वीर जारा, भूतनाथ, कभी अलविदा ना कहना है में काम किया है। अब बिग बी ने शाहरुख के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। बिग बी ने बताया कि शाहरुख कैसे इंसान हैं।

राजकुमार बोले शाहरुख ने किया इंस्पायर

दरअसल, राजकुमार राव हाल ही में शो में अपनी फिल्म प्रहार के प्रमोशन के लिए आए जहां उनके साथ वामिका गब्बी भी आईं। इस दौरान राजकुमार बताते हैं कि कैसे शाहरुख की जर्नी ने उन्हें इंस्पायर किया है फिल्मों में काम करने के लिए।

बिग बी बातचीत के दौरान राजकुमार से बोलते हैं कि आप और शाहरुख खान दोनों का दिल्ली से कनेक्शन रहा है तो इस पर राजकुमार बोलते हैं कि उन्होंने काफी कम उम्र में एक्टर बनने का सोच लिया था और उन्होंने किंग खान की जर्नी को काफी करीब से देखा है।

शाहरुख के बंगले के बाहर खड़े रहते थे राजकुमार

राजकुमार बोलते हैं, ‘सर मैंने छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। आपका पोस्टर मेरी मां के कमरे में रहता था क्योंकि आप हमेशा नंबर 1 रहे हैं और हमने आपसे बहुत इंस्पिरेशन ली है। मैं शाहरुख खान की जर्नी से भी काफी इंस्पायर रहा हूं कि कैसे एक मिडल क्लास परिवार का एक दिल्ली का लड़का थिएटर जाता है, कई शोज करता है और फिर बड़ा सुपरस्टार बन जाता है। जब मैं पहली बार मुंबई आया था शो के लिए, मैं सेलेक्ट नहीं हुआ था। मैं उनके बंगले के बाहर खड़ा होता था।’

बिग बी ने शाहरुख को लेकर क्या कहा

बिग बी ने फिर शाहरुख को लेकर कहा, ‘मैं बताता हूं मैंने उनके साथ काम किया है और वो ऐसे इंसान हैं कि वो किसी भी बात पर हार नहीं मानते। कोई भी समस्या हो वो सिर्फ बोलते हैं और सामने वाले का कॉन्फिडेंस कितना बढ़ा देते हैं।’

राजकुमार की फिल्म प्रहार

राजकुमार की फिल्म प्रहार की बात करें तो ये सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक है। इस ट्रेलर में 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे को दिखाया है।

बिग बी की अपकमिंग फिल्में

वहीं बिग बी की बात करें तो वह अब फिल्म कल्कि 2898 एडी और सेक्शन 84 में नजर आने वाले हैं। कल्कि 2898 एडी में बिग बी के साथ प्रभास और कमल हासन लीड रोल में हैं। वहीं सेक्शन 84 में बिग बी के साथ निमृत कौर अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN