Home LIFESTYLE NEWS HINDI शरीर को कंट्रोल करने के 7 आसान तरीके, एक बार सीख लिए...

शरीर को कंट्रोल करने के 7 आसान तरीके, एक बार सीख लिए तो हमेशा आएंगे काम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

शरीर पर खुद का कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। जब आप ऐसा करते हैं तो आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को समझकर सही समय पर सही फैसले ले पाते हैं। यहां हम शरीर को कंट्रोल करने के लिए 7 तरीकों के बारें में बता रहे हैं जो आपको लाइफ में काफी काम आ सकते हैं। 

7 Easy and Unusual Ways to Control Your Body

शरीर को कंट्रोल करने के 7 आसान और अजीब तरीके

शरीर को समझना जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर ही हमारे जीवन का आधार है। इसे समझने से हम अपने स्वास्थ्य और लाइफस्टा के बारे में बेहतर फैसले ले सकते हैं। बहुत से लोग अपनी बॉडी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और फिर बाद में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर पर ध्यान ना देने वाले लोग अकसर बॉडी पर अपना कंट्रोल खो देते हैं और ऐसे में कई बार कुछ लोग अपने इमोशन पर भी काबू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में खुद के शरीर को कंट्रोल करने के यहां हम 7 आसान तरीके बता रहे हैं जो थोड़े अजीब लग सकते हैं लेकिन आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जब आप शरीर पर कंट्रोल करने में सफल हो जाते हैं तो अपनी इच्छाओं और भावनाओं को समझकर सही फैसला ले पाते हैं और शरीर में होने वाले सामान्य और असामान्य बदलावों को पहचानना आसान होता है। जानिए वह 7 तरीके जिससे आप बॉडी को कंट्रोल कर सकते हैं।

1) नींद से ना उठ पाना

  • सुबह के समय कुछ लोगों को उठना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। अगर आपको भी नींद खोलने में समस्या होती है तो अपनी सांस को 10 सेकेंड के लिए रोकें। फिर धीरे-धीरे छोड़ें। ऑक्सीजन का अचानक बढ़ना आपके दिमाग को तुरंत जगा देता है।

2) आलस महसूस होना

  • आलस महसूस होने पर अपने दांतों को ब्रश करें। ऐसा उस हाथ से करें जिसे आप यूज नहीं करते हैं। ऐसा करने से दिमाग जल्दी एक्टिवेट होता है और ध्यान देने लगता है।

3) सोने में मुश्किल

  • किसी-किसी व्यक्ति के लिए रात में सोना काफी मुश्किल होता है। ऐसा रोजाना की भागदौड़ भरी लाइफ में टेंशन की वजह से हो सकता है। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप अपनी आंखों को जितना हो सके उतनी तेजी से झपकाएं। ऐसा 60 सेकेंड के लिए करें और फिर रुक जाएं। इससे आपकी पलकें थक जाती हैं और नींद आसानी से आ जाती है।

4) भरी हुई नाक

  • इसके लिए ठंडे चम्मच या फिर बर्फ के टुकड़े को अपने मुंह के ऊपर रखें और फिर इसे दबाएं। ये तरीका भरी हुई नाक को साफ कर सकता है।

5) कम एनर्जी

  • लो एनर्जी महसूस होने पर चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे डालें। ऐसा 3 से 5 सेकेंड के लिए करें। ठंड का झटका आपके एड्रेनालाईन को बढ़ा देता है। जब भी आपको कम एनर्जी महसूस हो एक बार इस तरीके को अपनाएं।

6) हाई एंग्जायटी

  • हाई एंग्जायटी की वजह से चिंता या ज्यादा घबराहट जैसे लक्षण सामने आते हैं। ऐसा होने पर शरीर और मन तनाव के प्रति बहुत तेज प्रतिक्रिया देते हैं। इसलिए बहुत ज्यादा एंग्जायटी हो तो आप अपने हाथों को दिल के पास रखें। फिर चार सेकेंड के लिए सांस लें और इसे दो सेकेंड के लिए होल्ड करें फिर सांस 6 पर छोडे़ं।

7) नर्वस

  • अगर मन में अचानक बेचैनी हो तो सांस को धीमा करें और अपनी नाक के ऊपरी हिस्से को चुटकी मारें। इससे स्ट्रेस सिग्नल दोबारा से रीसेट हो जाता है। नर्वस महसूस होने पर ठीक महसूस करने के लिए ये अच्छा तरीका है।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN