Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वह शरीर में दिख रहे हल्के-फुल्के लक्षणों को इग्नोर करते रहते हैं जब तक की वह बड़ी समस्या ना बन जाए। ऐसे में डेंटिस्ट ने चेतावनी देते हुए कुछ लक्षणों को शेयर किया है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

शरीर में दिखने वाले हल्के लक्षण जैसे कभी-कभार का हल्का सिरदर्द, थोड़ी थकान या मामूली बदन दर्द को अक्सर लोग इग्नोर करते हैं। हालांकि, अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा लापरवाह होना सही नहीं है। हमारा शरीर एक बेहतरीन मशीन की तरह का करता है। जब भी इसके अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा होता तो यह हल्के लक्षणों के रूप में हमें ‘शुरुआती चेतावनी’ देता है। इन चेतावनी संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि कई गंभीर बीमारियां शुरुआत में बहुत मामूली लक्षणों के साथ आती हैं। अगर उन्हें वहीं पकड़ लिया जाए, तो इलाज आसान और पूरी तरह सफल होता है। इंस्टाग्राम पर दांतो की डॉक्टर अप्राजिता वर्मा ने शरीर में दिखने वाले कुछ संकेतों को शेयर किया है जो किसी को भी इग्नोर नहीं करने चाहिए।

1) अक्सर होने वााला सिरदर्द

सिरदर्द कई वजहों से हो सकता है। इन दिनों तेज धूप में बाहर जाने से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि, बार-बार होने वाले सिरदर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर बार-बार ये हो रहा है तो ये शरीर का सिग्नल है कि बॉडी को अटेंशन की जरूरत है।

2) मसूड़ों से खून आना

मसूड़ों से खून आना नॉर्मल नहीं है। ऐसा होने का मतलब सूजन और शुरुआती मसूड़ों की बीमारी का संकेत है। इसके अलावा ये खराब ओरल हाइजीन और विटामिन की कमी से भी जुड़ा है।

3) लगातार थकान को इग्नोर करवा

खूब काम करने के बाद थकान महसूस होना कॉमन है। लेकिन बिना कुछ भारी काम किए भी अगर दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये नॉर्मल नहीं है। ये स्ट्रेस, हेल्थ इशू और विटामिन की कमी के कारण हो सकता है।

4) दर्द का इंतजार

जब भी शरीर में कोई समस्या होती है तो अक्सर लोग दर्द का इंतजार करते हैं और जब तक दर्द नहीं होता तब तक घरेलू इलाज करते रहते हैं। दर्द का लक्षण अक्सर देरी से आता है। दांत से जुड़ी बहुत सी समस्याएं धीरे और बिना किसी लक्षण के शुरू होता है। ट्रीटमेंट में देरी करने से समस्या बढ़ सकती है।

5) चेकअप स्किप करना

छोटी समस्याओं को अक्सर लोग इग्नोर करते हैं। जबकि लगातार चेकअप से समस्या का पता जल्दी लगाया जा सकता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि बचाव ट्रीटमेंट से ज्यादा आसान है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN