Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Shehaaz_Gill_1786364083766_1786364093767_a5bbd368-4b03-4dbe-93fd-76c79828b2ec.pngशहनाज गिल ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह शूटिंग सेट पर काफी घबराई हुई नजर आ रही हैं। दरअसल उन्होंने गलती से अपनी नोज पिन (नथ) निगल ली थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान काफी डरा देने वाली घटना हुई। हुआ यह कि एक्ट्रेस ने गलती से अपनी नोज रिंग निगल ली। एक्ट्रेस ने इस घटना का BTS वीडियो अने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बहुत डरी हुई हैं और अपने सिर पर हाथ रखकर खांसकर निगली हुई नोज रिंग को बाहर उगलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वाकई काफी डराने वाला है और इसे देखकर फैंस भी बहुत ज्यादा घबरा गए हैं।
शूटिंग में नथनी निगल गईं शहनाज
वीडियो में शहनाज गिल के को-एक्टर सौरभ सचदेवा को एक्ट्रेस की मदद करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वह शहनाज गिल की पीठ थपथपाकर और उनका हाथ पकड़कर उन्हें बालकनी की तरफ ले जाते नजर आ रहे हैं। हुआ यह कि एक्ट्रेस के नाक की बाली ढीली होकर नाक के जरिए मुंह में पहुंची और फिर वह गलती से इसे निगल गईं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस घबरा गए।
शहनाज का कैप्शन और रिएक्शन्स
शहनाज गिल ने इस वीडियो को खुद ही पोस्ट किया है, यानि वह अब पूरी तरह ठीक हैं। इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- वीडियो से पहले यह रहा उसका BTS मोमेंट। आप में से बहुत से लोग मुझसे यह नथनी मोमेंट पोस्ट करने को कह रहे थे। बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक यूजर ने लिखा- अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखिए शहनाज। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखो। एक शख्स ने लिखा- ध्यान रखा कीजिए अपना। एक यूजर ने जवाब दिया- क्या क्या करती रहती हैं आप?
शहनाज की फिल्म का सबको इंतजार
बता दें कि यह हादसा अरविंद्र खैरा निर्देशित पंजाबी रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान हुआ। फिल्म निम्मा नाम के एक युवा सिख स्टूडेंट और शायर की कहानी है, जिसे पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की नसीमा से प्यार हो जाता है। फिल्म में शहनाज के साथ जय रंधावा, सौरभ सचदेवा, अंजुम बत्रा और महानबीर भुल्लर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




