Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/Untitled_design_1780934254643_1780934254800_424cb080-8177-4857-9a28-cfce42dc6ae0.jpgShraddha Kapoor Movie: ‘स्त्री 2’ के बाद अब श्रद्धा कपूर दोबारा बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही हैं। उनकी नई फिल्म का नाम और रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। आइए आपको उनकी इस अपकमिंग मूवी के बारे में बताते हैं।
श्रद्धा कपूर की साल 2026 में फिल्म आने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के लिए ‘स्त्री 2’ के प्रोड्यूसर दिनेश विजान और ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने हाथ मिलाया है। उनकी इस फिल्म का नाम ‘ईथा’ (Eetha) होने वाला है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने सोमवार (8 जून) के दिन इस मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे ये एक्टर
इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार श्रद्धा कपूर लीड रोल में रहेंगी और ऑथर के रोल में दिखाई देंगी। वहीं उनके साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे।
कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी है। ‘ईथा’ 28 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, 28 अगस्त को शुक्रवार और रक्षाबंधन है। मतलब, ‘ईशा’ को बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने के लिए लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।
क्या होगी ‘ईथा’ की कहानी?
‘ईथा’ महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। ये कहानी 1940 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक की है, जिसमें उनके मशहूर होने का सफर और उनके संघर्ष को दिखाया जाएगा।
इन फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश
साल 2026 के अगस्त और सितंबर महीने में सिनेमाघरों में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होंगी जिसने श्रद्धा कपूर की फिल्म का क्लैश होगा।
1. 28 अगस्त 2026
व्वान: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी की फिल्म ‘व्वान’ भी 28 अगस्त के ही दिन आने वाली है। ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है।
पॉ पेट्रोल 3: ये एक एनिमेटेड फिल्म है।
खोसला का घोसला 2.0: कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोंसला’ का सीक्वल, ‘खोसला का घोंसला 2’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत भगिया कर रहे हैं और प्रोड्यूस औटी-सीरीज कर रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर (मिस्टर खोसला), प्रवीण डब्बास (बंटी), और बोमन ईरानी (विलेन खुराना) के साथ रणवीर शौरी, विनय पाठक और तारा शर्मा भी नजर आएंगे।
2. 4 सितंबर 2026
वहीं एक हफ्ते बाद फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर – द मूवी’ भी थिएटर्स में तहलका मचाने वाली है। ऐसा भी हो सकता है कि लोग श्रद्धा कपूर की फिल्म देखने न जाएं क्योंकि उन्हें ये फिल्म देखनी हो।
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में
‘ईथा’ के अलावा श्रद्धा कपूर के पास कई बड़ी फिल्में हैं।
1. अनटाइटल्ड स्टार्टअप फिल्म
निर्देशक: राहुल मोदी
ये फिल्म आज के समय के ‘हसल कल्चर’ और स्टार्टअप की दुनिया की भागदौड़ पर आधारित होगी। श्रद्धा कपूर इसमें एक आंत्रप्रेन्योर के किरदार में नजर आएंगी।
2. नागिन
निर्देशक: साकेत चौधरी
साल 2027 में आने वाली ये फिल्म इच्छाधारी नागिन की क्लासिक लोककथाओं का एक मॉर्डन रूप होगा। इसमें दर्शकों को नए जमाने के वीएफएक्स के साथ एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।
3. स्त्री 3
प्रोडक्शन: मैडॉक सुपरनेचुरल यूनिवर्स
दिनेश विजान के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 3’ साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
4. पहाड़पंगीरा
निर्देशक: राही अनिल बर्वे
कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुम्बाड’ के निर्देशक राही अनिल बर्वे की ये फिल्म एक डार्क हिस्टोरिकल ड्रामा होगी। ये फिल्म ‘सती प्रथा’ पर आधारित होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






