Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार संजय दत्त सेट पर माधुरी को लगातार…, ‘साजन’ के डायरेक्टर ने सालों...

संजय दत्त सेट पर माधुरी को लगातार…, ‘साजन’ के डायरेक्टर ने सालों बाद अफेयर की खबरों पर किया रिएक्ट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/sanjay_dutt_madhuri_dixit_1786243848738_1786243858430_d2d9aac3-5adf-4727-b8df-6ad244a5f56f.jpg

‘साजन’ को लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में लॉरेंस डिसूजा ने एक इंटरव्यू में संजय और माधुरी के बीच कथित रोमांस के बारे में बात की।

90 के दशक की शुरुआत में एक्टर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच कथित रोमांस काफी चर्चा में रहा था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर उस वक्त कई खूब सामने आई थीं। कहा जाता है कि साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे और उनके बीच प्यार हो गया। फिल्म में संजय और माधुरी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ‘साजन’ को लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में लॉरेंस डिसूजा ने एक इंटरव्यू में संजय और माधुरी के बीच कथित रोमांस के बारे में बात की।

वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला

‘साजन’ के डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा हाल ही में विक्की लालवानी के शो का हिस्सा बनें। इस दौरान उन्होंने संजय और माधुरी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दोनों एक्टर्स के बीच कुछ चल रहा है या नहीं। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब माधुरी के क्लोज-अप सीन शूट होते थे, तो संजय वहां आकर उन्हें देखते थे।

संजय माधुरी को देखते रहते थे

लॉरेंस डिसूजा ने कहा, ‘मैं कैमरामैन भी था और डायरेक्टर भी, इसलिए जब मैं माधुरी के क्लोज-अप शूट कर रहा होता था, तो कभी-कभी वह कैमरे से देखते थे। वह उसे देखते रहते थे, लेकिन मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा कि क्या कुछ हो रहा था या नहीं।’इसके बाद जब फिल्ममेकर से 1993 में संजय से जुड़े विवाद के बाद उनके ब्रेकअप के बारे में पूछा गया, तो लॉरेंस ने बस इतना कहा कि उन्हें इस बारे में खबरों से पता चला।

संजय-माधुरी की फिल्में

80 और 90 के दशक में संजय और माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की हिट जोड़ी मानी जाती थी। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी, इलाका, कानून अपना-अपना, थानेदार, साजन, साहिबान, खलनायक और महानता जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। लेकिन उनके बीच का प्यार ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और वो अगल हो गए। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि जब संजय का नाम मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमले में शामिल हुआ तो माधुरी की मां ने उन्हें एक्टर से दूर रहने को कहा। ये भी कहा जाता है कि दोनों के अलग होने की वजह माधुरी की मां हैं।

सालों बाद ‘कलंक’ में किया साथ काम

बता दें कि कई सालों तक उन्होंने एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। इसके बाद वो ‘कलंक’ के लिए साथ आए, लेकिन उसमें उनका साथ में सिर्फ एक ही सीन था। हालांकि, उन्हें प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान साथ देखा गया था। लेकिन, उस समय कई लोगों ने गौर किया कि एक-दूसरे के साथ वे सहज नहीं थे। यही नहीं संजय के जीवन पर बनी फिल्म यानी उनकी बायोपिक ‘संजू’ में माधुरी का कोई जिक्र नहीं था। मूवी में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की आने वाली फिल्में

संजय दत्त ‘बाप’ और ‘खलनायक रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, फिलहाल माधुरी के पास कोई ऐसी फिल्म नहीं है। उन्हें आखिरी बार ‘मां बहन’ में देखा गया था, जिसे नेटफ़्लिक्स पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN