Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या यश ने रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ मूवी के इस सीन को...

क्या यश ने रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ मूवी के इस सीन को किया कॉपी? टॉक्सिक के न्यूड लुक पर हो रहे ट्रोल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/yash_ranbir_kapoor_1786253562595_1786253572563_dd698d42-e2e6-483c-b4ae-aec85645c5a5.jpg

टॉक्सिक के एक खास सीन फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रही है। इस सीन को देखकर लोगों को रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ वाला लुक याद आ गया।  

साउथ सुपरस्टार यश इस वक्त अपनी अपकमिंग मूवी ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपने जबरदस्त और शानदार विज़ुअल्स वाले ट्रेलर की वजह से चर्चा में है। इसके कई सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन फिल्म का एक खास सीन फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रही है। इस सीन को देखकर लोगों को रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ वाला लुक याद आ गया। कई यूजर्स यश की तुलना रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ वाले लुक से कर रहे हैं।

ये है ‘टॉक्सिक’ का वो सीन

शनिवार को यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में यश से लेकर फिल्म के बाकी कलाकारों की झलक भी देखने को मिली। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ के एक सीन को लेकर फैंस काफी बातें कर रहे हैं। दरअसल, ये वो सीन है जब ट्रेलर में यश बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। इसी सीन को लेकर यूजर्स उनके लुक की तुलना रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ वाले लुक से की जा रही है। ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश बिना शर्ट के खड़े होकर हाथ में एक बोतल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके प्राइवेट हिस्से को छिपाया गया है।

फैंस ने शेयर की यश और रणबीर की तस्वीरें

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद, इंटरनेट पर फैंस ने मूवी में में यश के किरदार और ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के किरदार की तुलना करना शुरू कर दिया। फैंस सोशल मीडिया पर यश और रणबीर दोनों की फिल्मों के बिना शर्ट वाले सीन्स की तस्वीरें साथ-साथ शेयर करते हुए।

क्या यश ने ‘एनिमल’ वाले रणबीर कपूर की नकल की?

यश के बिना शर्ट वाले लुक को देखकर कुछ फैंस नकल करने को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यश ने रणबीर की नकल करने और उनसे प्रेरणा लेने में PhD कर ली है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इस तस्वीर को देखकर मुझे ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की तस्वीर की याद आ गई।’ एक ने पूछा, ‘क्या यह ‘एनिमल’ की कॉपी है?’ एक और ने ट्वीट किया, ‘भाई को लगता है कि वह रणबीर कपूर हैं।’ हालांकि, कुछ यूजर ने पॉजिटिव कमेंट्स भी किए। एक फैन ने ‘टॉक्सिक’ स्टार की तारीफ करते हुए लिखा, ‘यश रणबीर को दिखा देंगे कि असली ‘एनिमल’ कैसा दिखता है।’

‘टॉक्सिक’ के बारे में

यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं। 2023 में घोषित इस फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN