Home मनोरंजन समाचार सनी देओल ने पाकिस्तान को बताया अपनी मौसी, पापा धर्मेंद्र ने दी...

सनी देओल ने पाकिस्तान को बताया अपनी मौसी, पापा धर्मेंद्र ने दी थी यह सीख

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/SunnyD_1785761737158_1785761745961_cdb87270-f8e6-4867-aea6-5e1af48c72e8.jpg

सनी देओल ने पाकिस्तान को अपनी मौसी बताया और कहा कि उनके पिता उन्हें हमेशा एक सीख दिया करते थे। एक्टर ने कहा कि विभाजन से पहले दोनों एक ही देश थे।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाक बंटवारे के बीच एक अलग ही कहानी सुनाती है। फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अगली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। एक हालिया प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे पाकिस्तान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, तो सनी देओल ने इससे किनारा करने में ही समझारी मानी। रविवार को सनी देओल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पटना में मौजूद थे, जब एक पत्रकार ने उनसे ‘पाकिस्तान’ में वर्तमान हालातों पर कमेंट करने के लिए कहा तो सनी देओल सेफ साइड खेलते नजर आए।

पाकिस्तान में नहीं हुई है बंटवारा की शूटिंग

दरअसल सनी देओल से पूछा गया कि उनकी फिल्म क्योंकि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकड्रॉप पर आधारित है, तो ऐसे में वहां अभी जैसे हालात चल रहे हैं उन पर सनी देओल का क्या कहना है? साथ ही सनी देओल से यह सवाल भी किया गया, कि क्या इस मूवी की शूटिंग पाकिस्तान में की गई है? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा, “ये वहां पर शूट नहीं किया है, यह पूरी तरह हिंदुस्तान में शूट की गई है।” इसके बाद सनी देओल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान बंटवारे से पहले एक ही मुल्क हुआ करते थे।

धर्मेंद्र कहा करते थे कि पाकिस्तान मौसी है

सनी देओल ने बताया कि कैसे उनके पिता धर्मेंद्र पाकिस्तान को हिंदुस्तान की मौसी कहा करते थे। सनी देओल ने इस जर्नलिस्ट के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “हम फील की बात नहीं करते हैं क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसा पापा (धर्मेंद्र) ने कहा था कि यह (भारत) मेरी मां है और वह (पाकिस्तान) मेरी मौसी। तो यह सब तो आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि हम सब हैं तो एक दूसरे से जुडे़ हुए ही कहीं न कहीं।” जहां तक पाकिस्तान के वर्तमान राजनैतिक हालातों की बात है तो सनी देओल ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पाक के राजनैतिक हालातों पर क्या कहा?

एक्टर ने कहा कि वह एक कलाकार हैं जिनका काम कहानियां सुनाना है, न कि राजनैतिक बहसों में पड़ना। सनी देओल ने कहा, “मैं उस सब में ज्यादा जाना नहीं चाहता। हम सब एक्टर्स हैं। हम मेकर्स हैं। हम कहानियां सुनते हैं और कहानियां बनाते हैं। उसको फिर हम यहां वहां, उसको राजनीतिक रूप से नहीं ले जाते हैं और न जाना चाहते हैं। इसलिए मैं हमसे सबकी बात ही नहीं करुगा।” बता दें कि बंटवारा 1947 के टीजर काफी चर्चा में रहे हैं और यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN