Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/wessddfffgffgrytfsgytdffddeffffhtgsxdd_1785769900022_1785769905429_4b936479-bdf4-44fd-bc24-eaa2aae3293d.jpgसावन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आप अगर हिंदी फिल्मों के बेस्ट सावन सॉन्ग सुनना या इन गीतों को बनाने, लिखने वालों के बारे में जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। सावन के सबसे खूबसूरत, मन को सुकून और शांति देने वाले सावन सॉन्ग।
आज सावन का पहला सोमवार है। देशभर में लोग भगवान शिव की आस्था में डूबे हुए हैं। हिंदी फिल्मों में भी सावन और इस पर बने गीतों का अहम योगदान रहा है। सावन के गीतों को खूब सुना और गाया जाता है। सावन पर बने इन गानों को लिखने, गाने और बनाने वाले कलाकारों ने भी सावन के उसी रंग को देखते हुए ये गाने बनाए होंगे। ये सावन पार बेस्ड हिंदी फिल्मों के बेहतरीन 5 गाने हैं। इनमें से आपका फेवरेट कौन सा है?
रिमझिम गिरे सावन
सावन का सबसे खूबसूरत गाना अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया था। इस गाने को गीतकार योगेश ने लिखा था। उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिली, लेकिन उनका लिखा ये गाना सावन की पहचान बन गया। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।
सावन का महीना पवन करे शोर
1967 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था मिलन। इस फिल्म में सुनील दत्त और नूतन लीड रोल में थे। फिल्म में एक गाना था ‘सावन का महीना पवन करे शोर’। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और मुकेश ने लता मंगेशकर के साथ गाया। आज भी इस खूबसूरत गाने को सुना जाता है।
अब के सजन सावन में
1975 में धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर की फिल्म आई थी चुपके चुपके। इस फिल्म का गाना अब के सजन सावन में खूब मशहूर हुआ था। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। म्यूजिक SD बर्मन का था।
लगी आज सावन की
1989 में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की फिल्म आई थी चांदनी। इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए थे। फिल्म में एक गाना था ‘लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है’। इस गाने में श्रीदेवी के साथ विनोद खन्ना थे। गाने को आवाज दी थी सुरेश वाडकर और अनुपमा देशपांडे ने।और गाने लिखे थे आनंद बक्शी ने।
कुछ कहता है ये सावन
1971 में एक फिल्म आई थी मेरा गांव मेरा देश। इस फिल्म में इस फिल्म में धर्मेंद्र और आशा पारेख पर एक गाना फिल्माया गया था ‘कुछ कहता है ये सावन’। इस गाने को भी आनंद बक्शी ने लिखा था। मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना आज भी खास लगता है।
आनंद बक्शी ने अपने फिल्मी करियर में सावन, बारिश पर कई खूबसूरत गाने लिखे हैं। उनमें से चार इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सावन के गानों में से आपका फेवरेट कौन सा है?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




