Source :- LIVE HINDUSTAN
स्मृति ईरानी ने कई संघर्षों के बाद अपने जीवन में सफलता हासिल की है। वह आज कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं और हमेशा आगे बढ़ने की सलाह देती हैं। चलिए आपको सफल होने के लिए स्मृति ईरानी की कुछ खास बातें बताते हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपने दमदार काम से हर किसी को प्रेरित करती हैं। स्मृति ईरानी बेहद मजबूत और प्रभावशाली महिला नेता हैं, जिन्हें हाल ही में फॉर्च्यून की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष किए और तब जाकर उन्हें सफलता मिली। पहले वह मैकडॉनल्ड्स में काम करती थीं और फिर उन्होंने अपना एक्टिंग करियार शुरू किया, जिसके जरिए उन्हें घर-घर पहचान मिली। इसके बाद वह राजनीति में शामिल हुईं और अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनका रास्ता कभी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने मंंजिल पाने के लिए हर कठिनाई को पार किया। वह आज लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और हमेशा सफलता की राह पर चलने की सलाह देती हैं। इसके लिए उन्होंने कई बातें बताई हैं, जो हर किसी को मालूम होनी चाहिए। चलिए आपको स्मृति ईरानी की प्रेरणादायक बातें बताते हैं।
स्मृति ईरानी की 7 खास बातें
1. मजबूत बनो
स्मृति ईरानी का कहना है कि अपने काम और व्यक्तित्व से हमेशा मजबूत बनो। इतना मजबूत बनो कि लोग तुम्हें अपनी प्रेरणा मानने लगे। हमें पता नहीं होता कि हम किसे प्रेरित कर रहे हैं।
2. ना बोलना सीखो
उनका कहना है कि हम अगर ना बोलना नहीं सीखेंगे तो लोग आपका फायदा उठाएंगे। इसलिए बिना किसी सफाई के ना बोलना सीख लें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और आपको किसी के प्रति बोझ या गुस्सा नहीं रहेगा।
3. सपनों को करें हासिल
आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करें। जब आप अपने सपनों को हासिल करे लेंगे तो लोग आपसे नफरत करना शुरू कर देंगे। इसलिए क्योंकि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। सपनों को देखो और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।
4. अकेले उड़ना सीखो
स्मृति ईरानी का कहना है कि जो लोग अकेले उड़ते हैं, उनके पंख सबसे मजबूत होते हैं। इसलिए हमेशा अकेले चलें और अपनी मंजिल पाएं। जब आप अकेले रास्ता तय करते हैं, तो हार या जीत सब आपका होगा।
5. अपनी जड़ों को कभी न भूलें
आप सफलता के रास्ते पर चलते हुए ये कभी न भूलें कि आप कहां से आए हैं और आप कहां जा रहे हैं। अपने रूट्स से कभी नजरें न हटाएं। जब आप अपनी जड़ों को याद रखते हैं, तो मंजिल पाने का स्वाद और अच्छा लगता है।
6. डिग्री से ताकत तय नहीं होती
किसी भी इंसान की अहमियत और उसके सपनों की ताकत आप किसी भी कागज से नहीं नाप सकते। इंसान और उसके सपनों की ताकत को आप सिर्फ देख सकते हैं। इसलिए अगर आप ये सोचते हैं कि मार्कशीट में नंबर कम है और आप सफल नहीं हो सकते, तो ऐसा नहीं है।
7. आलोचना पर मुस्कुरा दें
स्मृति ईरानी का कहना है कि अगर कोई घमंड से आपकी आलोचना करें, तो मुस्कुराकर आगे बढ़ जाइये। अगर आप मुकद्दर के सिकंदर निकले तो आपका पलड़ा उनसे भारी होगा। तब याद रखें कि क्षमा ही सबसे बड़ा दान है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



