Home LIFESTYLE NEWS HINDI सफाई के दौरान ये 5 गलतियां घर को गंदा ही रखती हैं,...

सफाई के दौरान ये 5 गलतियां घर को गंदा ही रखती हैं, सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

साफ-सफाई करने में मेहनत और समय दोनों जाता है। महिलाएं कई बार घंटों इसी काम में बिता देती हैं लेकिन घरवालों को घर गंदा ही दिखता है तो इसका कारण आपकी मेहनत में कमी नहीं बल्कि सफाई के दौरान की गई ये 5 गलतियां हैं जिसे आज से दोहराना ह

घर की साफ-सफाई रखने के लिए हर दिन मेहनत करती हैं। धूल-मिट्टी की सफाई, पोंछना, जाला मारना और ड्राअर, आलमारी हर जगह को रोज साफ करना पड़ता है। लेकिन एक दिन भी पूरी तरह से घर साफ नहीं दिखता और वहां धूल-मिट्टी की गंदगी नजर आने लगती है। दरअसल, इसका कारण आपकी मेहनत में कमी नहीं बल्कि सफाई के लिए गलत तरीका अपनाना है। जब आप घर की सफाई के दौरान ये 5 तरह की गलतियों को दोहराती हैं तो घर साफ रहने की बजाय गंदा ही रहता है। जानें कौन सी हैं वो 5 गलतियां जो आपकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।

ऊपर से सफाई ना शुरू करना

जब भी आपको घर की डीप क्लीनिंग करनी हो तो सबसे पहले घर के ऊपरी हिस्से की सफाई करना चाहिए। अगर आप नीचे पहले सफाई कर दोगे तो ऊपर से गिरने वाले जाले, धूल-मिट्टी के कण साफ-सुथरी जगह पर गिरकर उसे गंदा कर देंगे और आपको दो बार सफाई करनी पड़ेगी या फिर वो गंदे ही रह जाएंगे। सबसे पहले कमरे के सबसे ऊपरी हिस्सों को साफ करना चाहिए। जैसे जाला सीलिंग पर पहले मारे और साथ ही ऊपरी दीवार के कोनों से जाला हटाने के बाद पंखे की सफाई करें। उसके बाद आलमारी का ऊपरी हिस्सा, अलग-अलग ड्राअर, शेल्व्स वगैरह साफ करने के बाद नीचे जमीन पर झाड़ू-पोंछा करें।

सफाई के लिए रैंडम जगह चुनना

सफाई शुरू करनी है तो किसी भी जगह को पहले चुन लेंगे ऐसा नहीं होता। आपको बाथरूम और किचन की सफाई के लिए अलग-अलग दिन चुनने चाहिए। जिससे सारे काम एक दिन ही ना इकट्ठे हो जाएं और आप ज्यादा ना थक जाओ। इसके साथ ही कमरों को घर की निकासी और सुविधा के अनुसार चुनें। जैसे बेडरूम सबसे पीछे होता है तो उसे सबसे पहले क्लीन करके बंद कर दें। ऐसा करने से दूसरे कमरे की धूल-मिट्टी साफ वाले कमरे में नहीं जाती। तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि गंदे कमरे से धूल,मिट्टी निकलकर साफ कमरे में ना जाए।

क्लीनिंग करते वक्त प्रोडक्ट को थोड़ा देर छोड़ें

जब भी क्लीनिंग करनी हो बाथरूम, टाइल्स, या फिर जमीन की सफाई करनी हो तो क्लीनिंग प्रोडक्ट को गंदी जगह पर डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ें। जिससे ये अच्छी तरह से उस जगह की गंदगी को साफ कर सके। फौरन प्रोडक्ट को रगड़कर साफ करने से मेहनत भले ही ज्यादा लगे लेकिन सफाई का वो रिजल्ट नहीं आता।

सफाई के लिए अलग कपड़े रखें

चिपचिपी सफाई के लिए अलग कपड़ा, गीली सफाई के लिए अलग कपड़ा, प्रोडक्ट को रगड़ने के लिए स्क्रब पैड और फिर सबसे आखिरी में गीली जगह को पोछने के लिए एक साफ-सुथरा कपड़ा अलग रखना चाहिए। सफाई के दौरान हर काम के लिए अलग क्लीनिंग क्लोथ रखें, जिससे एक की गंदगी दूसरे पर ना चिपके।

दोबारा से सारे सामान को व्यवस्थित करना

अगर आपने कमरे की पूरी सफाई कर दी लेकिन उस कमरे के फर्नीचर और सामान को वापस से व्यवस्थित नहीं किया तो साफ घर भी गंदा ही दिखेगा। मात्र अगले 5 मिनट में सारे सामान को रीसेट कर दें, तभी कमरा साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN