Home मनोरंजन समाचार सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार कभी ओम पुरी की खिल्ली क्यों...

सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार कभी ओम पुरी की खिल्ली क्यों नहीं उड़ा पाए? एक्स-वाइफ ने बताया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/raaj_kumar_1782107461579_1782107461708_eaaf4526-9af0-457b-bd92-5beb9bd2f69c.jpg

ओम पुरी जब इंडस्ट्री में आए तो शबाना आजमी ने उनके लुक्स की खिल्ली उड़ाई थी। एक्टर को डर था कि सबको बेइज्जत करने वाले राज कुमार भी उनको कुछ बोल सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

दिवंगत एक्टर राज कुमार अपने मूडी नेचर के लिए जाने जाते थे। वह सेट पर किसी की भी बेइज्जती मुंह पर कर देते थे लेकिन ओम पुरी के साथ काम करने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि ओम पुरी जब उनके साथ काम करने जा रहे थे तो इस बात की चिंता थी कि राज कुमार कुछ बोल ना दें। उन्होंने तय कर रखा था कि राज कुमार कुछ बोलेंगे तो वह फिल्म छोड़ देंगे। ओम पुरी की वाइफ ने कुछ किस्से बताए हैं कि कैसे इंडस्ट्री में नए लोगों को बेइज्जत किया जाता था।

लोग नए बंदे को करते हैं टारगेट

सीमा हिंदी रश से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया, ‘उन्होंने चैलेंजेज फेस किए थे। जब आप नए होते हैं तो सीनियर्स आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते। लोगों को अपने पैसे, नाम और शोहरत का घमंड होता है। इसलिए वे नए बंदे को टारगेट करते हैं। वे अलग-अलग तरह से आपको ह्यूमिलिएट करते हैं। कभी आप इग्नोर कर देते हो और कभी झगड़ते हो। उनको भी इन सब चीजों का सामना करना पड़ा था। जब वह स्टार बन गए, उन्होंने जूनियर्स के साथ कभी उस तरह का व्यवहार नहीं किया, कभी बुरी तरह बर्ताव नहीं किया।’

शबाना आजमी ने किया था कमेंट

सीमा ने बताया कि शबाना आजमी ने उनसे क्या कहा था। वह बोलीं, ‘शबाना आजमी ने एक बार ओम पुरी साहब और नसीर साहब पर कमेंट किया था। वे खड़े थे और वह बोलीं, ‘तुम दोनों की ऐसी शकल लेकर आने की हिम्मत कैसे हुई इस इंडस्ट्री में।’ वो सही भी था लेकिन टैलेंट आपको कभी निराश नहीं होने देता।

कुछ नहीं बोल पाए राज कुमार

सीमा ने ओम पुरी और राज कुमार के साथ काम करने की घटना भी बताई। उन्होंने बताया, ‘वह अपने आखिरी दिनों तक राज कुमार साहब के साथ काम करते रहे। पुरी साहब परेशान थे, उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया तो किसी से बेइज्जती सह भी नहीं पाते थे। उन्होंने सोच रखा था कि अगर राज कुमार साहब ने उनसे कुछ कहा तो वह फिल्म छोड़ देंगे। पर उनकी पर्सनैलिटी, क्राफ्ट और एटिट्यूड की वजह से राज कुमार साहब कभी उनको बेइज्जत करने की हिम्मत नहीं कर पाए।

जीनत अमान की भी की थी इंसल्ट

सीमा बताती हैं, ‘राज कुमार साहब किसी को कुछ भी बोल देते थे। कुछ लोग ऐसे होते हैं। उन्होंने कमल हासन और जीनत अमान की बेइज्जती भी की थी। जीनत फिल्म की हिरोइन थीं और राज कुमार कैरेक्टर आर्टिस्ट। राज कुमार ने उनसे कहा, ‘तुम यंग और सुंदर हो, फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करतीं? वह उस वक्त बड़ी एक्ट्रेस थीं लेकिन वह उनकी इंसल्ट करना चाहते थे। उनके ऐसे कई किस्से हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN