Home BUSINESS NEWS HINDI NSE पर दांव, अब 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचने की तैयारी,...

NSE पर दांव, अब 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचने की तैयारी, 5 दिन में 31% की तूफानी तेजी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 215.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर 5 दिन में 31 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 161 रुपये से बढ़कर 215 रुपये के पार पहुंच गए हैं। न्यू इंडिया एश्योरेंस का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दांव है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने IPO के लिए बाजार नियामक संस्था सेबी के पास अपना ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स जमा कर दिया है और इसी के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है।

NSE के आईपीओ में 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी न्यू इंडिया एश्योरेंस
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए NSE के 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ने यह शेयर 33.60 लाख रुपये में खरीदे थे। न्यू इंडिया एश्योरेंस को एनएसई के प्रत्येक शेयर की वैटिड एवरेज कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन 0.32 रुपये पड़ी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की 1.42 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

और कौन-कौन बेच रहा है NSE में अपना हिस्सा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रस्तावित आईपीओ करीब 30,000 करोड़ रुपये का है। एनएसई के पब्लिक इश्यू में 14.89 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है, जो कि एक्सचेंज की इक्विटी कैपिटल का करीब 6 पर्सेंट है। न्यू इंडिया एश्योरेंस के अलावा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 1.06 करोड़ तक शेयर बेचेगी। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने 5.26 रुपये प्रति शेयर के दाम पर ये शेयर खरीदे थे। नेशनल इंश्योरेंस, युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और ओरिएंटल इंश्योरेंस की भी NSE में हिस्सेदारी है। इन कंपनियों ने 1 रुपये प्रति शेयर से कम पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर खरीदे थे। NSE के आईपीओ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 2.48 करोड़ तक शेयर बेचना चाहता है। वहीं, एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) 1.60 करोड़ तक शेयर बेचने की तैयारी में है। SBI की सब्सिडियरी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 4.33 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का एक्सचेंज में 4.44 पर्सेंट स्टेक है।

चौथी तिमाही में NSE को 2871 करोड़ रुपये का मुनाफा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 2871 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 2650 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 पर्सेंट बढ़कर 4968 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 3771 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN