Home rss business hindi सरकारी कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के रेट, घर से निकलने से...

सरकारी कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के रेट, घर से निकलने से पहले करें चेक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है
  • ब्रेंट क्रूड 59 सेंट की बढ़त के साथ 106 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है
  • पिछले दिनों जियो-बीपी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी

पिछले दिनों नायरा और जियो-बीपी के दाम बढ़ाने के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं कीं। रोजाना की तरह आज 14 अक्टूबर को भी सुबह छह बजे ही इन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं।

राहत की बात यह है कि आज भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल 103.35 रुपये और डीजल 96.01 रुपये है। यानी पूरे देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, कच्चा तेल आज 106 डॉलर के पार हो गया है।

सऊदी अरामको पर मिसाइल अटैक और कच्चे तेल के रेट

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय पर मंगलवार को मिसाइल अटैक के दौरान आग लग गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बीच पूर्वी शहर धाहरान स्थित हेडक्वार्टर के एक हिस्से में आग लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आग पर बाद में काबू पा लिया गया।

इसके बाद आज यानी बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 59 सेंट की बढ़त के साथ 106 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। जबकि, WTI भी इतनी ही बढ़त के साथ 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

पेट्रोल-डीजल पर कितना नुकसान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय तक स्थिर हैं। आम लोगों को दी जा रही राहत सरकारी तेल कंपनियों के लिए आफत बन रही है। इक्रा का अनुमान है कि IOC, BPCL और HPCL को पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर करीब ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में 90 प्रतिशत से ज्यादा पर IOCL, HPCL और BPCL जैसी सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। ऐसे में नायरा या जियो-बीपी के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ने वाला। बता दें जियो-बीपी इस साल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने वाली प्राइवेट सेक्टर की दूसरी प्रमुख कंपनी बन गई है।

जियो-बीपी ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले नायरा ने इतनी ही बढ़ोतरी की थी। बता दें सरकारी कंपनियों ने इस साल मई में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN