Home rss business hindi 8th Pay Commission: कर्मचारियों को कब से मिलेगा एरियर? जानें 5वें, छठे...

8th Pay Commission: कर्मचारियों को कब से मिलेगा एरियर? जानें 5वें, छठे और 7वें वेतन आयोग के आंकड़े

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 5वें और छठे वेतन आयोग में बड़े पैमाने पर एरियर का भुगतान हुआ था
  • 8वें में अगर सरकार सैलरी रिवीजन को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी घोषित करती है, तो उस तारीख से लागू होने के समय का एरियर बन सकता है

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें सैलरी रिवीजन और एरियर पर टिकी हैं। कर्मचारियों की मांग है कि नए पे स्केल का लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाए। हालांकि, आयोग की सिफारिशें कब लागू होंगी और एरियर किस डेट से मिलेगा, इस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

अपस्टॉक्स की 13 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन वेतन आयोगों का इतिहास बताता है कि एरियर की गणना और भुगतान की तारीख कर्मचारियों के लिए बेहद अहम होती है। 5वें और छठे वेतन आयोग में बड़े पैमाने पर एरियर का भुगतान हुआ था, जबकि 7वें वेतन आयोग ने बड़े बकाया भुगतान से पैदा होने वाले आर्थिक दबाव को कम रखने की कोशिश की थी।

5वें वेतन आयोग में दो किस्तों में मिला था एरियर

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में बताया गया था कि 5वें वेतन आयोग के तहत एरियर का भुगतान दो वित्त वर्षों में किया गया। पहली किस्त 1997-98 और दूसरी किस्त 1998-99 में दी गई थी। एरियर भुगतान का असर सरकारी खर्च पर भी पड़ा था। डिफेंस सेक्टर के वेतन और भत्तों का हिस्सा कुल रक्षा राजस्व खर्च में बढ़कर लगभग 45% हो गया था, जबकि पहले यह करीब 40-41% था।

छठे वेतन आयोग में भी हुआ बड़ा भुगतान

छठे वेतन आयोग के कंप्लायंस में भी एरियर का पेमेंट सरकार के लिए बड़े खर्च का विषय रहा। सातवें वेतन आयोग ने अपने डॉक्यूमेंट्स में पिछले आयोगों के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा था कि एरियर के कारण सरकारी खर्च में अस्थायी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर फिस्कल स्टेबिलिटी और कीमतों पर भी पड़ सकता है।

सातवें वेतन आयोग ने कब से लागू किया था नया वेतनमान?

7वें वेतन आयोग ने अपने सैलरी रिवीजन की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2016 रखने की सिफारिश की थी। कर्मचारी संगठनों ने इसे 1 जनवरी 2014 से लागू करने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने इस मांग को मंजूर नहीं किया।

7वें वेतन आयोग में कितना था फिटमेंट फैक्टर: 7वें वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर सुझाया था। इसमें 2.25 का हिस्सा उस समय के 125% महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में एडजस्ट करने से संबंधित था, जबकि शेष हिस्से से वास्तविक इंक्रीमेंट करीब 14.2% बैठती थी।

8वें वेतन आयोग में कब से मिलेगा एरियर?

8वें वेतन आयोग के लिए बीत चुके 1 जनवरी 2026 की तारीख को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें हैं। इसकी वजह यह है कि पिछले वेतन आयोगों की तरह 10 साल के चक्र के आधार पर नए सैलरी रिवीजन की प्रभावी तारीख इसी समय से माने जाने की संभावना पर चर्चा हो रही है।

आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था और उसे अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से रिपोर्ट मई 2027 के आसपास आने की उम्मीद है। इसके बाद भी सरकार की समीक्षा, मंजूरी और अधिसूचना की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है।

अगर सरकार सैलरी रिवीजन को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी घोषित करती है, तो उस तारीख से लागू होने के समय का एरियर बन सकता है, लेकिन इसकी गणना नए पे स्केल, महंगाई भत्ते, अन्य भत्तों और सरकार के अंतिम नियमों पर निर्भर करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN