Home - सरकार की बड़ी चेतावनी! WhatsApp पर भूलकर भी न खोलें ये 3...

सरकार की बड़ी चेतावनी! WhatsApp पर भूलकर भी न खोलें ये 3 तरह की फाइलें, वरना खाली हो सकता बैंक अकाउंट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

CERT-In ने WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। PDF और APK फाइल के जरिए Malware फैलाया जा रहा है, जिससे बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है।

अगर आप WhatsApp पर रोजाना PDF, APK या दूसरी फाइलें डाउनलोड करते हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाएं। क्योंकि भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp यूजर्स के लिए नया अलर्ट जारी किया है। CERT-In मुताबिक साइबर अपराधी अब WhatsApp के जरिए नकली Invoice, बैंक स्टेटमेंट, टैक्स डॉक्यूमेंट और APK फाइल भेजकर लोगों के फोन में Malware इंस्टॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह Malware सिर्फ फोन को स्लो नहीं करता, बल्कि आपके बैंक अकाउंट, पासवर्ड, OTP, कॉन्टैक्ट्स और दूसरी पर्सनल डिटेल भी चुरा सकता है। कई बार तो यूजर को पता भी नहीं चलता कि उसके फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो चुका है। सबसे ज्यादा खतरा Android यूजर्स को बताया गया है। इसलिए CERT-In ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आई फाइल या लिंक पर भरोसा न करें।

नए WhatsApp File Sharing Scam में ऐसे फंसाया जाता है लोगों को

साइबर अपराधी WhatsApp के जरिए लोगों को नकली फाइल भेज रहे हैं। यूजर जैसे ही इन्हें डाउनलोड या ओपन करता है, उसके फोन में Malware इंस्टॉल होने का खतरा बढ़ जाता है। मैसेज में लिखा होता है कि आपका पार्सल अटक गया है, बैंक स्टेटमेंट देखिए, पेमेंट रिसीट डाउनलोड करें या आपका इनवॉइस तैयार है। इसके साथ PDF, ZIP या APK फाइल भेजी जाती है। कई बार PDF के अंदर भी ऐसा लिंक होता है, जिस पर क्लिक करने के बाद Malware डाउनलोड हो जाता है। यूजर को लगता है कि वह सामान्य डॉक्यूमेंट खोल रहा है, लेकिन असल में उसके फोन की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

इन फाइलों से है सबसे ज्यादा खतरा

CERT-In ने खास तौर पर तीन तरह की फाइलों से सावधान रहने को कहा है।

– Fake Invoice

– Fake Bank Statement

– APK (Android App Installation File)

अगर कोई अनजान व्यक्ति WhatsApp पर APK फाइल भेजे और उसे इंस्टॉल करने के लिए कहे, तो ऐसा बिल्कुल न करें। APK फाइल के जरिए फोन में सीधे Malware इंस्टॉल किया जा सकता है। Malware आपके बैंकिंग ऐप की जानकारी चुरा सकता है, OTP पढ़ सकता है, पासवर्ड रिकॉर्ड कर सकता है और आपकी निजी तस्वीरों या दस्तावेजों तक पहुंच सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

CERT-In ने WhatsApp यूजर्स के लिए कुछ जरूरी सलाह दी हैं:

किसी अनजान नंबर से आई फाइल डाउनलोड न करें।

APK फाइल कभी इंस्टॉल न करें।

बैंक या कंपनी के नाम पर आई फाइल की पहले पुष्टि करें।

फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और WhatsApp हमेशा अपडेट रखें।

Google Play Protect जैसे सिक्योरिटी फीचर ऑन रखें।

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

अगर आपने गलती से संदिग्ध फाइल खोल ली है, तो सबसे पहले इंटरनेट बंद करें। इसके बाद उस ऐप या फाइल को तुरंत हटाएं। अपने बैंक अकाउंट के पासवर्ड बदलें और जरूरत पड़ने पर बैंक को इसकी जानकारी दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN