Home - Aadhaar App का कमाल! सिर्फ 2 दिन में 2.5 लाख लोगों ने...

Aadhaar App का कमाल! सिर्फ 2 दिन में 2.5 लाख लोगों ने FREE में अपडेट की Email ID, आप भी करें ये काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

UIDAI की नई FREE Email Update सुविधा को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। सिर्फ दो दिनों में 2.5 लाख से ज्यादा आधारधारकों ने Aadhaar App के जरिए अपनी Email ID जोड़ने या अपडेट करने का फायदा उठाया। जानें कैसे करें घर बैठे अपडेट:

UIDAI ने Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। सबसे खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए अब Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 31 दिसंबर 2026 तक यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इस नई सुविधा को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला है। UIDAI के मुताबिक, सिर्फ दो दिनों में 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपनी Email ID अपडेट या जोड़ ली। यह आंकड़ा दिखाता है कि लोग अब Aadhaar से जुड़े छोटे-छोटे काम भी घर बैठे मोबाइल से करना पसंद कर रहे हैं। इससे साफ है कि लोग अब Aadhaar से जुड़ी सेवाओं के लिए डिजिटल माध्यम को तेजी से अपना रहे हैं। UIDAI का कहना है कि Email ID अपडेट होने के बाद यूजर्स को Aadhaar Authentication और दूसरे जरूरी अलर्ट Email पर भी मिल सकेंगे। इससे Aadhaar पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।

Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं

पहले Email ID अपडेट कराने के लिए कई लोगों को Aadhaar Seva Kendra या Enrollment Centre जाना पड़ता था। इसमें समय भी लगता था और कई बार लंबी लाइन का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब Aadhaar App की मदद से यह काम कुछ ही मिनटों में घर बैठे किया जा सकता है। इससे लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

31 दिसंबर 2026 तक बिल्कुल FREE

UIDAI ने साफ किया है कि 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी। यानी इस अवधि में Email ID जोड़ने या अपडेट करने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद चार्ज लागू होगा या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

घर बैठे ऐसे करें Email Update

Step 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में New Aadhaar App डाउनलोड करें। अगर पहले से इंस्टॉल है, तो उसे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।

Step 2: ऐप खोलें और अपने Aadhaar Number या उपलब्ध लॉगिन ऑप्शन की मदद से साइन इन करें।

Step 3: अब Face Authentication के जरिए अपनी पहचान (Identity Verification) पूरी करें। इसके लिए कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करना होगा।

Step 4: लॉगिन होने के बाद Profile या Update Aadhaar सेक्शन में जाएं।

Step 5: यहां Email ID Update या Add Email Address का ऑप्शन चुनें।

Step 6: अब अपनी नई Email ID दर्ज करें। अगर पहले से Email ID जुड़ी हुई है, तो उसे हटाकर नई Email ID डाल सकते हैं। अब दी की गई जानकारी को एक बार ध्यान से चेक कर लें और Submit बटन पर टैप करें।

Email ID जोड़ना इसलिए है जरूरी

Aadhaar में Email ID जुड़ी होने से कई फायदे मिलते हैं। अगर Aadhaar Authentication होता है, तो उससे जुड़े अलर्ट Email पर भी मिल सकते हैं। इससे अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके Aadhaar का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो आपको जल्दी जानकारी मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN