Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, दर्द से तड़पे भाईजान, बोले- डॉक्टर को...

सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, दर्द से तड़पे भाईजान, बोले- डॉक्टर को बुलाओ

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/salman_khan_tabiyat_1789840524215_Vn0I_1789840533460_2KaT_475861c3-500e-4139-a7a4-824f76cb1e96_mE4K.png

बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बात कर रहे होते हैं कि तभी उनके सीने में दर्द होने लगता है। सलमान पानी पीकर अपना काम जारी रखते हैं, लेकिन साफ दिखाई पड़ रहा था कि सलमान खान का दर्द काफी बढ़ रहा है। 

सलमान खान बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में काफी अलग नजर आए। सलमान ने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए ट्रोल्स और उन पैप्स पर अपनी भड़ास निकाली जो हीरोइनों की पीछे से तस्वीर या वीडियो क्लिक करते हैं। सलमान खान कंटेस्टेंट्स से इन सब चीजों के बारे में बात कर रहे होते हैं कि तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द उठता है।

सलमान के सीने में उठा दर्द

जब सलमान को पहली बार दर्द उठता है, तो वो पानी मांगते हैं। पानी पीने के बाद सलमान खान अपना काम वापस करने लग जाते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर सलमान खान को सीने में दर्द उठता है।

सलमान को दर्द में देख परेशान हुए घरवाले

सलमान खान घरवालों को टास्क करवा रहे होते हैं कि सलमान खान को फिर दर्द उठता है। सलमान बोलते-बोलते चुप हो जाते हैं। सलमान को दर्द में देख घरवाले भी परेशान हो जाते हैं। सलमान खान की आंखें उनका दर्द बयान करती नजर आती हैं। आम्रपाली और माही विज सलमान खान से कहती हैं कि वो थोड़ी देर रुक जाएं।

दर्द से तड़पे सलमान खान

सलमान एक बार फिर पानी मांगते हैं। पानी पीकर सलमान खान फिर घरवालों से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार उनका दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो जमीन पर बैठ जाते हैं। सलमान खान को दर्द में देख घरवालों की चिंता भी बढ़ जाती है। सलमान खान का दर्द जैसे ही बढ़ता है, आज का एपिसोड वहीं खत्म हो जाता है।

दर्द में भी शूट करते रहे सलमान खान

कल के एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान की तबीयत काफी बिगड़ी हुई नजर आई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान यंग से बात कर रहे होते हैं कि तभी उन्हें बहुत तेज से दर्द उठता है सलमान की हालत देख आम्रपाली बिग बॉस से कहती हैं कि सलमान को मेडिकल रूम में बुलाइए। वहीं, सलमान अपनी जैकेट उतार देते हैं। इसके बाद किसी की आवाज आती है कि क्या हम कट कर दें? सलमान न में इशारा करते हैं।

सलमान खान बोले- डॉक्टर को बुलाओ

रोहेद सलमान से कहते हैं कि उन्हें लगता है कि उन्हें लेटना चाहिए। वीडियो में देखकर समझ आता है कि सीने से उठा दर्द सलमान खान की बाएं बाजू में होने लगा है।सलमान स्टेज पर बनी सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं। सलमान का दर्द इतना बढ़ जाता है कि वो खुद कहते हैं किसी को बुलाओ, डॉक्टर को बुलाओ जल्दी।

सलमान खान की तबीयत को क्या हुआ है इसपर अभी सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन आज का बिग बॉस प्रोमो काफी चिंतित करने वाला था। सलमान को दर्द में देख घरवाले भी काफी परेशान रहे।

ट्रोल्स पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

बता दें, आज के एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोल्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने अपनी टी-शर्ट गुस्से में उतार दी और ट्रोल्स से कहा कि अब वो उन्हें ट्रोल करें। सलमान खान ने इस दौरान वरुण धवन और सोहेल खान की ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। इस एपिसोड में सलमान खान ने आसिफ खान को भी समझाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आसिम बहुत ज्यादा बदतमीज लग रहे हैं। इतना ही नहीं, सलमान ने अमन गांधी को भी समझाया। उन्होंने अमन गांधी से कहा कि वो भी कोई दूध के धुले नहीं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN