Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/Screenshot_2026-10-12_203236_1791817426656_t8dQ_1791817430433_uouC_7ecb1a21-0149-4392-965e-1ea8276f2062_jrw3.pngकरण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान सलमान खान होंगे। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं। देखिए-
करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। एक बार फिर सलमान खान इस आखिरी सीजन का हिस्सा बने नजर आएंगे। करण ने ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड की पहली झलक शेयर कर दी है। साथ ही रिवील हो गया है कि इस शो के पहले मेहमान सलमान खान होने वाले हैं। शो के प्रोमो में सलमान को ब्लू रंग की शर्ट, ब्लैक पेंट में देखा जा सकता है। इस प्रोमो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान बने सलमान खान
‘कॉफी विद करण 9’ का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शुरुआत हिंट से होती है। वीडियो क्लिप में पहले सलमान की झलक दिखाई जताई है। उनके हाथों का ब्रेसलेट, घड़ी और फिर खुद सलमान पाने नए हेयरस्टाइल के साथ पेश हो जाते हैं। 20 सेकंड के इस प्रोमो में दोनों बस इस बारे में बात करते हैं कि ये एपिसोड कहीं भी जा सकता है। मतलब ‘कॉफी विद करण 9’के इस आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में किसी भी बारे में बात हो सकती है। करण जौहर ने ये प्रोमो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक आखिरी बार,एक कॉफी सिर्फ भाई के साथ।’
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
सलमान खान ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले गेस्ट होंगे, ये जानकर यूजर्स ने प्रोमो पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब शो देखने में मजा आएगा’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझसे इस एपिसोड का इंतजार नहीं हो रहा है’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले एपिसोड में मजा आने वाला है’, ‘एक और यूजर ने लिखा, ‘अगला गेस्ट कौन होगा?’
‘कॉफी विद करण’ की शुरुआत
करण जौहर पिछले 20 सालों से ‘कॉफी विद करण’ के 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं। इसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी। इन सीजन में ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन जी दिग्गज एक्टर्स गेस्ट बने हैं। इसी शो पर कई ऐसे खुलासे और विवाद भी हुए हैं। अब करण जौहर अपना आखिरी सीजन लेकर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस नए सीजन में शाहरुख खान, आमिर खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा समेत कई बड़े सेलेब्रिटी नजर आ सकते हैं। कुछ नए एक्टर्स भी करण जौहर के साथ शो का हिस्सा बने नजर आ सकते हैं। ये नया सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
आखिरी होगा ये सीजन
हाल में नए सीजन का प्रोमो शेयर करते हुए करण ने बताया था कि ‘कॉफी विद करण 9’ इस शो का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद ये शो नहीं दिखेगा। ऐसी भी रिपोर्ट्स थी कि करण अपना कोई नया चैट शो ला सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




