Source :- LIVE HINDUSTAN
cleaning tips: गैस स्टोव के बर्नर की सफाई तो सभी महिलाएं कर ही लेती हैं लेकिन गैस टॉप और उसके स्टैंड पर कई बार काली चिपचिपी गंदगी रहती है, जो काफी भद्दी लगती है। इसे साफ करने के लिए केवल साबुन नहीं इन चीजों की जरूरत पड़ती है।
गैस-चूल्हे की साफ-सफाई जरूरी होती है। क्योंकि ये गंदा हुआ तो बैक्टीरिया और कीड़े पनपेंगे जो आपके खाने को भी इंफेक्टेड कर देंगे। हर रोज गैस-चूल्हे को कपड़े से पोंछती हैं, साबुन डालकर क्लीन भी करती हैं लेकिन गैस-स्टोव का स्टैंड हमेशा गंदा और चिपचिपा ही रहता है। तो इसे साधारण तरीके से साफ करना काफी नहीं। लगातार गैस की गर्माहट और तेल की वजह से इसमे चिपचिपापन आ जाता है। जिसे रोज की सफाई से चमकाकर रखना काफी नहीं। महीने में एक बार गैस स्टोव के स्टैंड को इस तरीके से साफ करें तो ये बिल्कुल नये जैसा चमकेगा।
गैस स्टोव का स्टैंड चमकाने का आसान सा तरीका
गैस स्टोव का स्टैंड चमकाना भी जरूरी है। जिससे उसमे पर जमा काली-चिपचिपी गंदगी निकल जाए और ये केवल साबुन से नहीं साफ होती। इसे साफ करने के लिए बस साबुन के साथ 3 से 4 चीजों को मिलाना होगा।
सबसे पहले किसी भगोने वगैरह में गर्म पानी लें। उसमे स्टैंड को भिगोकर रख दें। अब एक से दो चम्मच बेकिंग पाउडर डाल दें। साथ में डिटर्जेंट पाउडर दो चम्मच डाल दें और एक कप विनेगर डालकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें। आधे घंटे तक भिगोकर रखने के बाद किसी टूथब्रश की मदद से रगड़कर स्टैंड को साफ करें। इससे पूरा स्टैंड चमक जाएगा और सारी काली गंदगी निकल जाएगी।
धोने से पहले गर्म करना है जरूरी
अगर आपके स्टैंड पर काली चिपचिपी मोटी परत जमा है और वो आसानी से नहीं निकल रही तो स्टैड को गर्म पानी में भिगोने से पहले गर्म कर लें। फिर किसी कपड़े की मदद से पकड़ें और चाकू जैसे धारदार चीजों से खुरचकर साफ करें। गर्माहट की वजह से जमी हुई चिपचिपी गंदगी पपड़ी की तरह सूखकर बाहर निकलने लगेगी। फिर स्टैंड को गर्म पानी में डुबोकर साफ करें।
गैस टॉप को भी रखें क्लीन
ज्यादातर महिलाएं बर्नर को तो क्लीन रखती हैं लेकिन गैस टॉप और स्टैंड की सफाई पर ध्यान नहीं देती, जिससे ये चिपचिपा हो जाता है। चिपचिपेपन को साफ करने के लिए बस बेकिंग सोडा दो चम्मच लेकर उसे विनेगर के साथ पेस्ट बना लें। फिर इसे गैस टॉप पर लगाकर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। बर्तन धोने वाले स्क्रब पैड को लेकर रगड़े। जिससे इस पर जमा सारी मैल साफ हो जाए। ये आसान तरीका हफ्ते में एक दिन फॉलो किया तो गैस स्टोव हमेशा नये जैसा चमकेगा और आसपास कॉकरोच, कीड़े-मकोड़े भी नहीं पनपेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


