Home BUSINESS NEWS HINDI ₹20 से कम के इन 10 शेयरों ने किया कमाल! सिर्फ 6...

₹20 से कम के इन 10 शेयरों ने किया कमाल! सिर्फ 6 महीने में दिया 198% तक रिटर्न

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप शेयर बाजार में कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स पर नजर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए दिलचस्प हो सकती है। पिछले 6 महीनों में कई पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। कुछ शेयरों ने तो करीब 198% तक की तेजी दर्ज की है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेनी स्टॉक्स जितना तेजी से ऊपर जाते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे भी आ सकते हैं। इसलिए इनमें निवेश करने से पहले पूरी रिसर्च करना बेहद जरूरी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पिछले 6 महीने में 10 पेनी स्टॉक्स का रिटर्न

क्रम कंपनी का नाम 6 महीने का रिटर्न पिछला बंद भाव (₹)
1 RGF Capital Markets 198% 2.47
2 Jai Mata Glass 93% 2.87
3 Empower India 92% 2.59
4 NCL Research & Financial Services 72% 0.74
5 Sadhana Nitro Chem 63% 2.66
6 GACM Technologies 38% 0.72
7 NHC Foods 34% 1.03
8 New Light Industries 31% 1.68
9 LA TIM Metal & Industries 22% 10.40
10 Anlon Healthcare 19% 14.62

नोट: ये सभी पेनी स्टॉक्स हैं। इनका पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं देता। इनमें निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल, कारोबार, लिक्विडिटी और जोखिम का अच्छी तरह मूल्यांकन करना चाहिए।

पेनी स्टॉक्स का शेयर प्रदर्शन

ACE इक्विटी के आंकड़ों के अनुसार, स्क्रीनिंग में ऐसे शेयर शामिल किए गए, जिनका मार्केट कैप ₹1,000 करोड़ से कम, शेयर कीमत ₹20 से कम और डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम कम से कम 5 लाख शेयर रहा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर RGF कैपिटल मार्केट रहा, जिसने पिछले 6 महीनों में 198% का रिटर्न दिया। इसके बाद जय माता ग्लास (Jai Mata Glass) ने 93%, इंपावर इंडिया (Empower India) ने 92%, NCL रिसर्च & फाइनेंशियल सर्विसेस ने 72%, साधना निट्रो शेम (Sadhana Nitro Chem) ने 63%, GACM टेक्नोलॉजीज (Technologies) ने 38%, NHC फूड्स ने 34%, न्यू लाइट इंडस्ट्रीज (New Light Industries) ने 31%, LA TIM मेटल & इंडस्ट्रीज ने 22% और एनलॉन हेल्थकेयर (Anlon Healthcare) ने 19% का रिटर्न दिया।

हालांकि, इन आंकड़ों को देखकर निवेश का फैसला लेना सही नहीं होगा। पेनी स्टॉक्स में अक्सर कम लिक्विडिटी, ज्यादा उतार-चढ़ाव, सीमित वित्तीय जानकारी और जोखिम होता है। कई बार इनमें तेज उछाल के बाद बड़ी गिरावट भी देखने को मिलती है। इसलिए केवल पिछले रिटर्न देखकर निवेश करने के बजाय कंपनी के बिजनेस, वित्तीय स्थिति, प्रमोटर होल्डिंग और भविष्य की संभावनाओं का अच्छी तरह विश्लेषण करना चाहिए।

अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई शेयर पहले से मौजूद है, तो उसके प्रदर्शन और कंपनी के फंडामेंटल पर नजर बनाए रखें। वहीं, नए निवेशकों के लिए सलाह यही है कि पेनी स्टॉक्स में केवल उतनी ही रकम लगाएं, जितना जोखिम उठाने की क्षमता हो। सही रिसर्च और संतुलित निवेश रणनीति ही इस तरह के शेयरों में लंबे समय तक सफलता दिला सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN