Source :- LIVE HINDUSTAN
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के अलावा, फिटनेस और पर्सनल वेलनेस के मामले में भी एक नया बेंचमार्क सेट किया है। अदाकारा अपनी सुबह की शुरुआत मॉर्निंग रूटीन के साथ करती है। जानिए क्या है वह रूटीन-
फेमस एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु का नाम भी सबसे फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। अदाकारा हेल्थ के साथ हेपीनेस पर भी ध्यान देती हैं। दिमाग को शांत और मन को खुश रखने के लिए वह एक खास मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करती हैं। हाल ही में चेन्नई में लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बात की। वह कहती हैं कि इंटरनेट पर आपको तमाम मॉर्निंग रूटीन मिल जाएंगे। लेकिन वह जिस रूटीन को फॉलो करती हैं वह टेस्टेड है। सामंथा अपने मॉर्निंग रूटीन को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। वह चाहें कहीं भी क्यों ना हों, लेकिन अपने रूटीन को मिस नहीं करती हैं। 45 मिनट से 1 घंटे के इस मॉर्निंग शेड्यूल की शुरुआत काफी खास है। जानिए क्या है एक्ट्रेस का मॉर्निंग रूटीन।
सुबह उठते ही करती हैं ये काम
एक्ट्रेस ने बताया कि सुबह उठते ही वह एक पेज ग्रेटिट्यूट डायरी में लिखती हैं। सामंथा कहती हैं कि जब वह अपने मुश्किल समय से गुजर रही थीं, तो किसी ने उन्हें ग्रेटिट्यूट डायरी लिखने की सलाह दी। जब उन्होंने ऐसा करना शुरू किया तो पहले तीन महीनों तक उन्हें समझ ही नहीं आया कि वह इस डायरी में क्या लिखें। वह उस समय जो फील कर रही थीं उसकी वजह से उन्हें पॉजिटिव बातें लिखना बहुत मुश्किल लगता था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता भी नहीं चला कि कब उनकी दिमाग स्टेबल हो गया जबकि लाइफ में जो स्थिति चल रही थी उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। एक्ट्रेस कहती हैं कि इसका असर इतना ज्यादा दमदार था कि वह हेल्दी होने से पहले ही खुश महसूस कर रही थीं। वह कहती हैं कि इसके लिए उन्हें किसी इन्फ्लुएंसर की बात सुनने की जरूरत नहीं है कि ग्रेटिट्यूड डायरी कितनी जरूरी है क्योंकि उन्होंने खुद इसका अनुभव किया है।
फिर धूप और ध्यान के लिए निकालती हैं समय
सामंथा के रूटीन में धूप और ध्यान लगाना भी शामिल है। सुबह उठने के बाद कुछ समय धूप में बिताने से हेल्थ को काफी ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी। इसके अलावा ध्यान लगाने के अपने कई फायदे हैं। एकट्रेस हर रोज सुबह उठने के साथ मात्र 5 मिनट डीप ब्रीदिंग करती हैं। स्लो ब्रीदिंग नर्वस सिस्टम को एक्टीवेट करती है। और ये स्ट्रेस को रिपेयर करने में मदद करती है।
ये आदत है सबसे अच्छी
आजकल ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत फोन के साथ करते हैं। जबकि एक्ट्रेस इसके खिलाफ हैं। इसलिए सुबह उठने के पहले एक घंटे तक वह फोन को बिल्कल भी नहीं देखती।
आप कैसे करें ग्रेटिट्यूट डायरी लिखने की शुरुआत
किसी भी काम की शुरुआत थोड़ी मुश्किल होती हैं, लेकिन जैसे-जैसे आप उस रूटीन को रोजाना फॉलो करते हैं तो आपको आदत होने लगती है। ग्रेटिट्यूट डायरी लिखने के लिए शुरुआत में बहुत ज्यादा समय नहीं बल्किन 10 से 15 मिनट निकालें। फिर रोजाना कुछ 1 से 3 पॉजिटिव बातों को लिखें। जब कुछ समझ ना आए तब इसे स्किप ना करें बल्कि जो लगे वही लिख दें। ग्रेटिट्यूट डायरी लिखने के अलावा आप भी अने रूटीन में धूप और ध्यान को भी शामिल कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


