Home LIFESTYLE NEWS HINDI हर घर में पड़ी हैं ये बेकार चीजें! किचन से लिविंग रूम...

हर घर में पड़ी हैं ये बेकार चीजें! किचन से लिविंग रूम तक…दिवाली से पहले कर दें बाहर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली आने से एक महीने पहले से ही घरों में सफाई का काम शुरू हो जाता है। अगर आप भी सफाई करने की शुरूआत कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आपको अपने घर से किन बेकार चीजों को बाहर निकालकर फेंकना है। 

दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार है। जिसका इंतजार हर कोई सालभर करता है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को सुंदर लाइटों से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और खुशियों के तौर एक दूसरे के साथ तोहफे और मिठाई बांटते हैं। हालांकि ये साल का ऐसा त्योहार है जिसे सेलिब्रेट करने से पहले लोग तमाम तैयारियां करते हैं और इन तैयारियों में सबसे मुख्य तैयारी है घर की साफ सफाई। दिवाली से एक महीना पहले ही लोग अपने घर को साफ करने लगते हैं। साफ-सफाई के दौरान अगर आप हर बेकार चीज को भी संभाल कर रख लेते हैं तो यहां हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं। जिससे आप बेकार की चीजों को आसानी से फेंक सकते हैं।

लिविंग रूम से इन चीजों को बाहर करें

– पुराने इंविटेशन कार्ड और विजिटिंग कार्ड।

– उन चीजों के रिमोट जो अब काम में नहीं हैं।

-पुरानी बैटरी और इस्तेमाल ना आने वाली चाभी को फेंके।

-मैगजीन, एक्सपायर्ड वॉरेंटी कार्ड, इंस्ट्रक्शन बुक।

-किसी भी फोन में फिट ना आने वाली चार्जर।

-एक ही तरफ से काम करने वाले ईयर फोन।

-सालों पहले इस्तेमाल हुए पेन।

-रसीद जो फेड हो चुकी हैं और उन्हें पढ़ना मुश्किल हो।

-टूटी कुर्सी, टूटी छाता और टूटे या अनसेफ हेलमेट।

रसोई से इन चीजों को बाहर करें

– प्लास्टिक के डिब्बे जिनका ढक्कन ना हो और खराब चाकू।

-एक्सपायर्ड, मसाले, फ्रिज में रखी खाने की पुरानी चीजें, खराब सब्जियां।

-अचार और जैम की खाली बोतल।

-प्लास्टिक के चम्मच, खाने के पार्सल में आए सॉस के पाउच।

-डिलीवरी से आए ब्राउन पेपर बैग।

-पुराने टेकअवे मेन्यू और बिल्स।

-कभी ना इस्तेमाल होने वाले कंटेनर्स।

-प्लास्टिक ग्रोसरी बैग्स।

-फटे किचन के कपड़े

-पुराने मिक्सर जार और जो अप्लायंस काम नहीं करते।

बेडरूम से इन चीजों को बाहर करें

-कपड़े जो ये सोचकर सालों से रखें हैं कि आप इसमें फिट आएंगे।

-पुराने कपड़े जो ये सोचकर रखें हैं कि घर पर पहन लेंगे।

-पुराने शॉपिंग बैग।

-मौजा, जिसका दूसरा जोड़ा नहीं है।

-फटी बेडशीट और पुराने तकीए के कवर।

-खाली परफ्यूम और स्किन केयर की बोतल।

-पुराने बेडशीट जिन्हें पोछा बनाने के लिए रखा गया है।

-जूलरी और घड़ी के डिब्बे।

-सालों से जो आउटफिट नहीं पहना।

-कपड़ों से निकवले एक्सट्रा बटन जो अब इस्तेमाल में नहीं हैं।

बाथरूम से इन चीजों को बाहर करें

-इस्तेमाल हो चुकी टूथपेस्ट की ट्यूब।

-खाली शैम्पू की बोतल. हेयर ऑयल और दूसरे हेयर केयर प्रोडक्ट।

-टूटी बाल्टी और मग।

-एक्सपायर्ड स्किन केयर प्रोडक्ट, पुराने टूथब्रश जिनका इस्तेमाल कोई यूज नहीं करता।

-खराब हो चुके लूफा और स्क्रबर।

-प्रोडक्ट जो पसंद ना आने की वजह से इस्तेमाल नहीं हुआ।

-पुराने हो चुके बाथरूम ब्रश।

-पुरानी तौलिया जिनका इस्तेमाल नहीं होता।

-पुराने साबुन के कंटेनर।

-खाली बोतल क्लीनिंग प्रोडक्ट की।

घर में रखी बेकार की चीजें

-डिलिवरी ऐप के पुराने डिब्बे।

-पुरानी पेंट की बाल्टियां, झाड़ू और पोंछा जिनका इस्तेमाल अब नहीं होता।

-पिछले साल की टूटी हुई दिवाली लाइट।

-खाली फ्लावर पॉट और टूटे प्लांटर्स।

-इस्तेमाल ना होने वाले सूटकेस।

-सूखे फूल या फिर पुरानी माला।

-वह चीजें जिन्हें रखते समय अक्सर सोचते हैं कि कभी काम आएंगी और उनका इस्तेमाल सालों से नहीं हुआ हो।

-सालों से इस्तेमाल में ना आई पेंट की बाल्टियां।

-टूटे सनग्लासेस।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN