Home rss business hindi सिर्फ 10 रुपये की तेजी और 40 करोड़ रुपये का फायदा! NSE...

सिर्फ 10 रुपये की तेजी और 40 करोड़ रुपये का फायदा! NSE पर राधाकिशन दमानी का बड़ा दांव

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ (NSE IPO) गुरुवार 17 सितंबर से दांव लगाने के लिए खुल गया है। IPO का प्राइस बैंड 1700 से 1785 रुपये है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी का NSE पर बड़ा दांव है। आईपीओ प्राइस के मुकाबले हर 10 रुपये का बदलाव दमानी की दौलत में करीब 40 करोड़ रुपये का स्विंग ला सकता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर गुरुवार 24 सितंबर को BSE में लिस्ट होंगे।

राधाकिशन दमानी के पास हैं NSE के 3.91 करोड़ शेयर
राधाकिशन दमानी के पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 3.91 करोड़ शेयर हैं। NSE के रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) के मुताबिक, एक्सचेंज में दमानी की हिस्सेदारी 1.58 पर्सेंट है। एनएसई के आईपीओ प्राइस के अपर इंड 1785 रुपये पर दमानी की हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 6980 करोड़ रुपये है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

हर 10 रुपये के उछाल पर करीब 40 करोड़ बढ़ेगी दमानी की दौलत
IPO प्राइस से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में हर 10 रुपये के उछाल से दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की दौलत 39.1 करोड़ रुपये बढ़ जाएगी। शेयरों में हर 10 रुपये की गिरावट से इसी हिसाब से उनकी दौलत कम होगी। रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, राधाकिशन दमानी उन 20 शेयरधारकों में शामिल हैं, जिनकी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कम से कम 1 पर्सेंट हिस्सेदारी है। लिस्ट में दमानी 13वें नंबर पर हैं।

LIC का NSE पर है बड़ा दांव
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) सबसे बड़ी शेयरधारक है। LIC के पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 26.53 करोड़ शेयर हैं। एनएसई में एलआईसी की हिस्सेदारी 10.72 पर्सेंट है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 1785 रुपये पर LIC की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 47,351 करोड़ रुपये है। अगर दूसरे प्रमुख शेयरहोल्डर्स की बात करें तो आरंडा इनवेस्टमेंट्स (मॉरीशस) की एक्सचेंज में 4.54 पर्सेंट हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की 4.44 पर्सेंट, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की 4.33 पर्सेंट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 3.23 पर्सेंट हिस्सेदारी NSE में है। रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की NSE में 1.64 पर्सेंट, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी और ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 1.42-1.42 पर्सेंट हिस्सेदारी है। रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स में लिस्टेड 20 शेयरधारकों के पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के टोटल 130.59 करोड़ शेयर हैं। इन शेयरधारकों की कंबाइंड होल्डिंग की वैल्यू 2.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN