Home LIFESTYLE NEWS HINDI ब्रेकफास्ट में बनाएं फटाफट चिली गार्लिक दाल पराठा, मिनटों में रेडी होगा...

ब्रेकफास्ट में बनाएं फटाफट चिली गार्लिक दाल पराठा, मिनटों में रेडी होगा हेल्दी लंचबॉक्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेल्दी खाना खिलाने की कोशिश करती हैं लेकिन समझ नहीं आता कि रोज क्या बनाएं जो टेस्टी और हेल्दी हो तो ब्रेकफास्ट में कुछ ही मिनटों में टेस्टी चिली गार्लिक दाल पराठा बनाकर रेडी कर लें। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

सुबह के टाइम हेल्दी ब्रेकफास्ट खिलाना है या फिर बच्चों को कुछ हेल्दी लंचबॉक्स पैक करना हो। मॉर्निंग की जल्दीबाजी में अगर समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाकर खिलाएं। तो ये चिली गार्लिक दाल पराठा की रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए पहले से बहुत सारी तैयारी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और फटाफट हेल्दी ब्रेकफास्ट बनकर रेडी हो जाएगा। तो अगली बार जब आपको समझ ना आ रहा हो तो बस इस रेसिपी को ट्राई करें।

चिली गार्लिक पराठा बनाने की सामग्री

आधा कप मसूर दाल

आधी लौकी

दो हरी मिर्च

नमक स्वादानुसार

पानी

जीरा एक चम्मच

साबुत धनिया एक चम्मच

लहसुन 8-10

कश्मीरी लाल मिर्च

फ्रेश कटी धनिया

तीन चौथाई कप गेंहू का आटा

चिली गार्लिक पराठा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मसूर की दाल को अच्छी तरह से धो लें। लौकी को काट लें। दोनों को प्रेशर कुकर में डालें और साथ में हरी मिर्च और नमक को डालकर तीन से चार सीटी में पका लें। ध्यान रहे कि पानी नहीं डालना क्योंकि मसूर की दाल लौकी के साथ पानी से पक जाएगी। अगर लगे तो मात्र दो से तीन चम्मच पानी कुकर में डाल दें। नमक और लौकी के साथ सब कुछ पक जाएगा।
  • इस दाल को अलग से मैश करने की जरूरत नहीं। या जरूरत के मुताबिक थोड़ा सा हैंड ब्लेडर या पोटैटो स्मैशर से मैश कर लें। जितना गाढ़ा और थिक पेस्ट होगा उतना ही आटे में गूंथना आसान होगा और पराठे के लिए आटा थोड़ा टाइट गूंथा रहेगा
  • वहीं गैस की दूसरी तरफ पैन में तेल डालें और उसमे जीरा, धनिया, लहसुन डालकर एक से दो मिनट तक पका लें।
  • अब इसे पैन से बाहर निकालें और ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालकर पीस लें।
  • प्रेशर कुकर में पकी दाल और लौकी को किसी थाली में निकाल लें और उसमे तैयार पिसे मसाले को डालें और साथ ही बारीक कटी हरी धनिया भी डाल दें।
  • गेहूं का आटा तीन चौथाई कप डालें और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूंथ लें।
  • ध्यान रहे कि आटा को गूंथने के दौरान किसी भी तरह का पानी डालने की जरूरत नहीं है।
  • बस अब सूखा आटा लगाकर पराठा बना लें और मीडियम फ्लेम पर सेंक लें।
  • गर्मागर्म पराठे रायता, चटनी किसी के साथ भी सर्व करें।
  • बच्चों के टिफिन में देने के लिए भी ये पराठा बेस्ट है। प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर पराठा बच्चों से लेकर बड़ों को आराम से बनाकर खिलाया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN