Home rss sports hindi सैंडपेपर विवाद के बीच उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को बड़ा झटका,...

सैंडपेपर विवाद के बीच उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को बड़ा झटका, कमेंट्री पैनल से किया गया बाहर

7
0

Source :- KHABAR INDIATV

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद की आग एक बार फिर भड़क गई है। केपटाउन टेस्ट में हुए सैंडपेपरगेट मामले को लेकर नए खुलासों के बाद अब इसका असर मैदान के बाहर भी दिखाई देने लगा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को फिलहाल कमेंट्री से दूर कर दिया गया है। दोनों इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में कमेंट्री करने वाले थे, लेकिन मौजूदा विवाद के कारण उन्हें ब्रॉडकास्ट टीम से हटाने का फैसला लिया गया है।

दरअसल, ख्वाजा ने दो सप्ताह से ज्यादा पहले प्रकाशित अपनी आत्मकथा में दावा किया था कि 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को थी। उनके इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर उस पुराने विवाद पर बहस शुरू हो गई। ख्वाजा के बचपन के दोस्त और उस समय टीम का हिस्सा रहे डेविड वॉर्नर ने भी उनके दावों का समर्थन किया है। इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करने वाले कैमरन बैनक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया गया था। हालांकि, ख्वाजा के नए दावे ने इस पूरे मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है।

कमिंस के सपोर्ट में उतरा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

इस विवाद की आंच मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस तक भी पहुंच गई है। ख्वाजा के दावों के बाद कमिंस पर सवाल उठने लगे थे, क्योंकि उन्होंने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया था। वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट के बयानों ने भी इस बहस को और हवा दी। अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज से पहले कमिंस के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस से मुलाकात करने और उनकी स्थिति का जायजा लेने के बाद उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई। बोर्ड ने टेस्ट कप्तान को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।

फॉक्स स्पोर्ट्स ने ख्वाजा और वॉर्नर को कमेंट्री से हटाया

ख्वाजा और वॉर्नर फॉक्स स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। चैनल ने मौजूदा विवाद को देखते हुए दोनों को अगले कुछ सप्ताह तक ब्रॉडकास्ट से दूर रखने का फैसला किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ख्वाजा और वॉर्नर की कमेंट्री में वापसी कब होगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दिसंबर-जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, 94 साल में पहली बार विदेश में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल! मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और सैम अयूब PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV