Home मनोरंजन समाचार सैफ अली खान ने बताया, जेह और तैमूर को धर्म से जुड़ी...

सैफ अली खान ने बताया, जेह और तैमूर को धर्म से जुड़ी क्या सीख देते हैं, बोले- मुझे मेरी मां ने…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/saif_ali_khan_1782728626489_1782728626660_4a072c3c-d38d-4dac-bb79-07550b70733d.jpg

जेह और तैमूर की मां करीना क्रिश्चन धर्म को फॉलो करती हैं। पिता मुस्लिम हैं। ऐसे में दोनों बच्चे ईश्वर के बारे में क्या सोचते हैं? सैफ अली खान ने बताया कि वह बच्चों को क्या सीख देते हैं।

सैफ अली खान मुस्लिम हैं। उनकी पत्नी करीना हिंदू थीं और अब क्रिश्चैनिटी को फॉलो करती हैं। ऐसे में उनके बच्चे किस धर्म को मानते हैं। या सैफ उन्हें धर्म से जुड़ी क्या सीख देते हैं, इस टॉपिक पर उन्होंने बात की। सैफ ने बताया कि वह बच्चों से जब इस मुद्दे पर बात करते हैं तो अच्छा लगता है। वजह यह भी है कि सैफ खुद ज्यादा धार्मिक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि तैमूर और जेह को बताते हैं की ईश्वर एक हैं बस नाम अलग हैं।

सैफ ऐसे देते हैं धर्म की सीख

सैफ वी विमिन्स लंदन एडिशन में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे उनसे इस बारे में बात करना अच्छा लगता है क्योंकि मैं भी बहुत धार्मिक नहीं हूं। मेरी मां ने मुझे सिखाया और अब मैं अपने बच्चों को कि एक ही ईश्वर हैं और उनके कई नाम हैं। यह एकदम सिंपल सी बात है। आप अलग-अलग जगहों पर उनकी पूजा करते हैं। अगर आपका धर्म दूसरे इंसानों को प्यार और माफ करने की सीख देता है तो इतना ही काफी है।’

क्रिश्चन स्कूलों में पढ़े हैं सैफ

सैफ ने बताया कि वह क्रिश्चन लोगों के बीच बड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका समय चर्च और ऐसे स्कूलों में बीता जहां सुबह की शुरुआत क्रिश्चन प्रार्थनासभा से होती थी। उन्होंने बताया कि बच्चे प्रेयर करते थे, इसके बाद दूसरे धर्मों की प्रार्थना करते थे। क्रिसमस भी उतने जोश से मनाते जितने जोश से दिवाली। सैफ ने बताया कि उनकी मां ओपन माइंडेड थीं और उनकी पत्नी करीना भी हैं।

क्रिश्चैनिटी फॉलो करती हैं बबीता

करीना कपूर शादी से पहले हिंदू थीं। उन्होंने सैफ अली खान से शादी की। हालांकि वह और उनकी मां बबीता अब क्रिश्चैनिटी को फॉलो करती हैं। करीना के बच्चों की नैनी ललिता हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में बताया था कि करीना बच्चों को भजन सुनाने को कहती थीं। वह बच्चों के एक ओंकार भजन प्ले करने को बोलती थीं ताकि माहौल पॉजिटिव रहें।

शर्मिला टैगोर हुई थीं कन्वर्ट

सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर हिंदू हैं वहीं उनके पिता नवाब पटौदी मुस्लिम थे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि शादी के लिए शर्मिला टैगोर को धर्म बदलना पड़ा था। वह शर्मिला से आयशा सुल्ताना बनी थीं। उस वक्त उनकी शादी पर काफी बवाल था। लोग गॉसिप करते थे कि ये रिश्ता एक-डेढ़ साल से ज्यादा नहीं चलेगा। बता दें कि सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी हिंदू कुणाल खेमू से शादी की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN