Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/ssk_1789486335069_Asan_1789486356400_fTK5_e3569627-0906-45d2-aaf1-5d2c94bfa493_IpmN.jpgकरीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को कई साल हो गए हैं। लेकिन करीना ने हाल ही में बताया कि दोनों की एक मुद्दे पर लड़ाई जरूर होती है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं इसलिए उन्होंने इनकी जोड़ी का नाम सैफीना रखा है। वैसे तो आम तौर पर दोनों हमेशा एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर करीना, सैफ के साथ लवी-डवी फोटोज भी शेयर करती हैं। लेकिन अब करीना ने बताया कि सैफ के साथ उनकी किस मुद्दे पर लड़ाई होती है।
दरअसल, करीना से पूछा गया कि सैफ के साथ उनकी किस मुद्दे पर लड़ाई होती है। इस पर करीना ने एक्सप्रेसो के 16वें एडिशन में कहा कि दोनों जब एक-दूसरे के काम को लेकर बात करते हैं तो अक्सर तब दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है।
किस मुद्दे पर होती करीना-सैफ की लड़ाई
करीना ने कहा, ‘हमारी हमेशा लड़ाई हो जाती है। एक घर में जब 2 एक्टर्स साथ होते हैं तो एंड में लड़ाई ही हो जाती है। मुझे उनकी फिल्मों के प्रोमो पसंद नहीं आएंगे और उन्हें मेरी। फिल्मों को लेकर जब बात आती है तो हम दोनों काफी अलग हैं। मैं ज्यादा सोचती नहीं हूं और तुरंत रिएक्ट करती हूं, लेकिन सैफ काफी तैयारी करते हैं। वह ज्यादा पढ़ेंगे अपने किरदार के लिए। लेकिन मैं जल्द स्विच ऑन और ऑफ कर लेती हूं।’
ऐड्स पर बच्चों के रिएक्शन
करीना ने इस दौरान अपने बेटों के रिएक्शन के बारे में बताया उनके ऐड्स को लेकर। वह बोलीं, ‘अब वे मेरा ऐड्स बहुत देखते हैं। मुझे नहीं पता मुझे कैसा लगता है कि जब मेरे ऐड्स उनके सामने आते हैं। मुझे नहीं पता मैं चाहती हूं कि वे देखें या नहीं। ये एक बैटल है जिससे मैं गुजरती हूं।’
करीना ने फिर एक किस्सा बताया और कहा, ‘अगर तैमूर को मेरा कोई ऐड दिखता जिसमें मैं पाउट कर रही हूं तो वह पूछता है कि ये आप क्या कर रहे हो? मैं फिर बोलती हूं कि मूव ऑ करो, ये ऐड है। लेकिन वह फिर भी पूछता कि मैं ऐसा कर ही क्यों रही हूं। मैं बोलती हूं छोड़ दो यार।’
बहन करिश्मा से क्या सीखा
करीना अपनी बहन करिश्मा को लेकर भी बात करती हैं। वह बोलती हैं कि करिश्मा से उन्होंने हार्डवर्क सीखा है। वह बोलीं, ‘मैं उन्हें हर चीज का क्रेडिट देती हूं। लेकिन एक चीज जो उन्होंने मुझे सिखाई है वो है हार्ड वर्क क्योंकि 90 के दशक में हार्ड वर्क ज्यादा था। उन्हें खुद को काफी पुश करना पड़ता था खुद को प्रूव करने के लिए। उन्होंने मुझे सिखाया कभी खुद पर विश्वास नहीं खोना।’
करीना की प्रोफेशनल लाइफ
करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म दायरा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म में करीना ने डीसीपी और पृथ्वीराज ने डीसीपी का किरदार निभाया है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




