Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं शाहरुख? एवेंजर्स और ड्यून्स के साथ...

कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं शाहरुख? एवेंजर्स और ड्यून्स के साथ क्लैश पर दिया ये जवाब

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/Dunes_Clash_1789478591776_ijqv_1789478598833_5CMm_75be75df-ea5f-4088-a424-11025fe1b963_SJhr.webp

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन क्या वाकई इन तीनों फिल्मों का क्लैश कन्फर्म है?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड के बादशाह अपनी फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज करेंगे। इसी बीच कई अन्य बड़ी फिल्में भी रिलीज डेट अनाउंस कर चुकी हैं। हॉलीवुड की मेगा बजट मूवी ‘ड्यून्स-3’ भी 18 दिसंबर को ही रिलीज होगी और इसी दिन मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ भी आएगी। जहां एक तरफ ड्यून का पहला और दूसरा पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था, वहीं दूसरी तरफ मार्वल की एवेंजर्स मूवी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। ऐसे में क्या शाहरुख खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलेंगे? किंग खान ने खुद हालिया ट्विटर चैट में इस सवाल का जवाब दिया।

क्या बदली जाएगी किंग की रिलीज?

शाहरुख खान ने मंगलवार को ट्विटर (X) पर AskSRK चैट रखी थी, इस चैट में बातचीत के दौरान एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि क्या उनकी फिल्म का सैंडविच बन गया है? क्या वह अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलेंगे? फैन ने शाहरुख खान को टैग करते हुए ट्वीट किया, “शाहरुख सर किंग तो सैंडविच की तरह फंस गई है। क्या डेट चेंज की जाएगी?” इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, “बिलकुल भी नहीं। बाकी के ब्रेक पीसों के बारे में भी तो सोचो। हम तो सेंटर की टेस्टी टिक्की हैं।” साफ है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म को लेकर सुपर कॉन्फिडेंट हैं। अब जरा क्लैश करने जा रही इन तीनों फिल्मों को भी कंपेयर कर लेते हैं।

क्यों खास है शाहरुख खान की किंग?

पहले बात शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की करें तो जबरदस्त एक्शन और स्वैग से लबरेज इस फिल्म का टीजर काफी दमदार था और अब दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार है। कहानी एक गुरु और एक शिष्य की कहानी पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान (शाहरुख खान की बेटी) भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान काफी डेडली अवतार में नजर आने वाले हैं। यह मूवी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

एवेंजर्स डूम्सडे क्यों बन सकती है चुनौती?

बात ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की करें तो ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद यह मार्वल की पहली एवेंजर्स मूवी है। पिछली फिल्म ने कमाई के न जाने कितने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के जरिए मार्वल पहली बार अपने उन सुपरहीरोज को मेनस्ट्रीम में लाने जा रहा है, जो अभी तक कहीं न कहीं हाइलाइट नहीं पा सके हैं। आयरन मैन का रोल प्ले कर चुके रॉबर्ट डाउनी जूनियर का इस फिल्म से जुड़ना भी दर्शकों के दिलों में उत्साह की लहर भर गया है। इस मेगा बजट मूवी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल होगा? यह वक्त ही बताएगा।

शाहरुख गलती तो नहीं कर रहे हैं?

इसके अलावा साई-फाई फिल्म ड्यून्स का पार्ट-3 भी इसी साल दिसंबर में शेड्यूल्ड है। कहानी में 12 से 17 साल का टाइम जंप दिखाया जाएगा। सम्राट बनने के बाद पॉल को सत्ता के नुकसान और पूरे ब्रह्मांड में छिड़े एक धार्मिक युद्ध का सामना करना पड़ेगा। जो फ्यूचर को खतरे में डालता है जिसे सिर्फ वही देख सकता है। इस फिल्म के पिछले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुके हैं। यानि 2 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से भिड़कर शाहरुख खान गलती तो नहीं कर रहे हैं इस सवाल ने ऑलरेडी फैंस और मेकर्स को परेशान किया हुआ है। लेकिन शाहरुख खान रिलैक्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN