Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Screenshot_2026-07-06_125526_1783322771215_1783322775382_81be009a-95d1-44a6-8674-e22aaf15542c.pngफिल्म एक दूजे के लिए का गाना ‘ सोहल बरस की बाली उम्र को सलाम’ इस महान गीतकार की कलम से निकला था। खास बात ये है कि इस गाने वाला सिंगर भजन सम्राट है।
हिंदी सिनेमा में कितनी ही रोमांटिक फिल्में बनी है जिसकी हैपी एंडिंग ने ऑडियंस को खुश होने का मौका दिया। इन हैपी एंडिंग को देखने के बाद लोग चैन से सो सके। लेकिन 1981 में एक फिल्म ऐसी भी आई थी जिसने नींद उड़ा दी। फिल्म का नाम था ‘एक दूजे के लिए’। इस फिल्म में कमल हासन और रति अग्निहोत्री ने लीड सपना और बासु का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को प्रभावित किया, खासकर एंडिंग दिल तोड़ने वाली थी। इसी कहानी पर दिल चीर देने वाला म्यूजिक। फिल्म का गाना ‘सोलह बरस की बाली उम्र को सलाम’ था। इस गाने को लिखने वाला महान गीतकार था और गाने वाला एक भजन गायक।
फिल्म के गाने लिखने वाला गीतकार
फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ ने अपनी इमोशनल कहानी के साथ गानों से भी खूब रुलाया था। इस फिल्म में कुल 6 गाने थे जिसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया था। फिल्म के गाने ‘तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अनजाना’, ‘मेरे जीवन साथी प्यार किए जा’, ‘हम तुम दोनों जब मिल जाएंगे’, ‘हम बने तुम बने एक दूजे के लिए’ और ‘सोलह बरस की बाली उम्र को सलाम’। इन सभी गानों को महान गीतकार आनंद बक्शी ने लिखा था। साउथ से आए SP बालासुब्रमण्यम ने इसी फिल्म के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। कमल हासन और रति अग्निहोत्री की भी ये डेब्यू हिंदी फिल्म थी। ‘तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अनजाना’ इस गाने को लिखने के लिए आनंद बक्शी ने बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड जीता था।
इस भजन सम्राट ने गाया गाना
फिल्म का गाना सोलह बरस की बाली उम्र को सलाम’ उस समय खूब मशहूर हुआ था। खास बात ये है कि गाने को लता मंगेशकर के साथ भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा ने गाया था। गाने की पॉपुलैरिटी का आलम अलग था। आज भी गाने के अंतरों पर सोशल मीडिया पर रील बनती हैं।
फिल्म की कहानी का असर
इस फिल्म की कहानी के अंत में सपना और बासु अपनी जान दे देते हैं। इस फिल्म का ये अंत बदला जाना था लेकिन असली कहानी को बरकारा रखते हुए अंत नहीं बदला गया। फिल्म रिलीज के बाद ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई कि उस समय के प्रेमी-प्रेमिका इसी कहानी को अपनी लव स्टोरी का भी अंत समझ कर सुसाइड करने लगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 हफ्तों से ज्यादा चली और सिल्वर जुबली बनी थी। अगले साल हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म को 13 नॉमिनेशन मिले जिसमें से सिर्फ 3 अवॉर्ड ये फिल्म अपने नाम कर पाई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



