Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्विट्जरलैंड घूमने का सपना है? जानें 5 दिनों की ट्रिप में टोटल...

स्विट्जरलैंड घूमने का सपना है? जानें 5 दिनों की ट्रिप में टोटल कितने रुपए लगेंगे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्विट्जरलैंड घूमने का सपना है और बजट को ले कर कन्फ्यूज हैं? यहां हम आपके साथ ट्रिप का टोटल खर्चा शेयर कर रहे हैं। दो लोगों के लिए 5 दिन की ट्रिप का मोटा-मोटा खर्च यहां दिया गया है। ये आपकी प्लानिंग में मदद करेगा।

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। खासकर स्विटजरलैंड के खूबसूरत पहाड़, झरने और आसपास का नजारा देखकर तो हर किसी का मन बन जाता है कि एक बार इस जगह को जरूर घूमना है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि ये ट्रिप पूरी करने के कुल खर्च कितना आएगा। अगर मोटा-मोटा खर्च पहले से पता हो तो ट्रिप की प्लानिंग करने में भी आसानी होती है। अगर आप भी स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में एक बार जरूर घूमना चाहते हैं, हो चलिए आपको पूरी ट्रिप का एक ब्रेकडाउन दे देते हैं। यहां हम दो लोगों के लिए पूरे पांच दिनों की ट्रिप का मोटा मोटा खर्च बता रहे हैं। इस तरह से आपको अपनी ट्रिप प्लान करने में काफी आसानी होगी।

स्विट्जरलैंड ट्रिप के लिए Schengen Visa का खर्च

स्विट्जरलैंड ट्रिप के लिए सबसे पहले आपको Schengen Visa के खर्च की जरूरत होगी। एक व्यक्ति के लिए वीजा का खर्च 12.5 हजार रुपये है। यानी दो लोगों के लिए कुल 25 हजार रुपये का बजट रखें। ट्रिप प्लान करते समय इस खर्च को शुरुआत में ही जोड़ लें ताकि बाद में बजट बिगड़े नहीं।

Zurich के लिए दोनों तरफ की फ्लाइट का खर्च

स्विट्जरलैंड पहुंचने के लिए Zurich की आने-जाने की फ्लाइट के लिए करीब 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च है। यानी दो लोगों के लिए फ्लाइट का कुल खर्च करीब 1 लाख रुपये बैठता है। अगर आपका पूरा ट्रिप बजट 3 लाख रुपये के आसपास है, तो फ्लाइट का खर्च एक बड़ा हिस्सा लेगा। इसलिए बाकी खर्चों को संभालकर चलना जरूरी होगा।

रहने का खर्च ऐसे कम करें

स्विट्जरलैंड में रहने का खर्च भी बजट पर काफी असर डाल सकता है। यहां रहने का खर्च करीब 10 हजार रुपये प्रति रात है। 5 रातों के लिए यह खर्च करीब 50 हजार रुपये हो सकता है। लेकिन इस ट्रिप में होम एक्सचेंज का इस्तेमाल करके रहने के खर्च में करीब 50 हजार रुपये की बचत हो सकती है।

खाने का खर्च कितना बैठेगा

स्विट्जरलैंड में 5 दिनों के लिए खाने का कुल खर्च करीब 15 हजार रुपये हो सकता है। इसके लिए बस इतना करना है कि रहने की जगह पर ज्यादातर खाना आप खुद ही बना लें। स्विट्जरलैंड में किराने का सामान खरीदने के लिए Coop से ग्रॉसरी की शॉपिंग कर सकते है। अगर आप बजट में ट्रिप करना चाहते हैं, तो बाहर हर समय खाना खाने के बजाय ग्रॉसरी लेकर खाना बनाना खर्च कम रखने में मदद कर सकता है।

घूमने और आने-जाने का खर्च

अब बात करते हैं स्विट्जरलैंड में घूमने और अलग-अलग जगहों तक जाने के खर्च की। तो इसके लिए खर्च करीब 55 हजार से 75 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है। इसमें स्विस पास और कुछ पहाड़ों से जुड़े अनुभवों का खर्च शामिल है। यानी दो लोगों के लिए इस हिस्से में करीब 1.10 लाख से 1.50 लाख रुपये तक का खर्च हो सकता है।

5 दिन की स्विट्जरलैंड ट्रिप का कुल बजट

अब सभी खर्चों को एक साथ देखें तो दो लोगों के लिए वीजा का खर्च करीब 25 हजार रुपये, टू-वे-फ्लाइट करीब 1 लाख रुपये, स्टे करीब 50 हजार रुपये, खाना करीब 15 हजार रुपये और घूमने-फिरने और पहाड़ों से जुड़े एक्सपीरियंस का करीब 1.10 लाख से 1.50 लाख रुपये तक हो सकता है। हालांकि होम एक्सचेंज का इस्तेमाल करने पर रहने के खर्च में करीब 50 हजार रुपये की बचत की जा सकती है, जिससे कुल बजट को करीब 3 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN