Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/honey_1779872901788_1779872907827_254f3241-0ebf-45e2-a3e8-00cff584a242.jpgहनी सिंह ने हाल ही में कुछ ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगेगा। हनी सिंह ने बताया कि वह पूरी तरह से गंजे हैं और विग पहनते हैं। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।
हनी सिंह जिनके गानें ब्लॉकबस्टर रहे हैं और जेन जी जनरेशन उनके जबरदस्त फैन रहे हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब हनी ने काफी डाउनफॉल देखा है। अब हनी सिंह ने बताया कि कैसे वह बाइपोलर डिसऑर्डर से गुजरे हैं। उन्होंने यह भी बताया इस दौरान कि वह गंजे हैं और विग पहनकर रखते हैं और इन सबके पीछे उनकी वो दवाई हैं।
जब खौफ में रहने लगे थे हनी सिंह
हनी ने एबी टॉल्क्स से बात करते हुए बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में बात करते हुए कहा, 3 साल तक मैं बेडरूम से बाहर नहीं आया था। यहां तक कि शॉवर के दौरान मैं अपना बाथरूम का दरवाजा भी ओपन रखता था क्योंकि मैं डरा हुआ था। मुझे डर था कि मैं मर जाऊंगा। बाइपोलर डिसऑर्डर आपको हर वो गलत सोचने को मजबूर कर देता है जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपको वो सब चीजें रियल लगती हैं जो असल में होती ही नहीं हैं।
सब बाल खो दिए थे हनी सिंह ने
अपनी रिकवरी जर्नी के बारे में बात करते हुए हनी ने कहा, मैं 7 साल तक कुछ दवाई ले रहा था और अभी तक ठीक नहीं हुआ हूं। लेकिन जब मैंने फाइनली घर से बाहर कदम रखने का फैसला किया तो मैंने अपना डॉक्टर भी बदल दिया। उन्होंने कुछ दवाई बदली और मुझे कुछ नई दवाई दी। इसके अलावा उन्होंने नमक लेने का डोज थोड़ा एडजस्ट किया। मैं फिर 4 हफ्ते में रिकवर करने लग गया था। 4 हफ्ते में ही, मैं फिर लोगों से मिलने लग गया और लाइफ को दोबारा फेस करने लग गया।
105 किलोग्राम हो गया था वजन
हनी ने बताया कि कैसे इन सबसे उन्हें फिजिकली काफी झेलना पड़ा अपनी बॉडी पर। वह बोले, ‘मैं 7 साल से दवाई में था। उस समय मैं 105 किलोग्राम का हो गया था और मेरे सारे बाल उड़ गए थे। ये नकली बाल हैं। मैं पूरा गंजा हूं। ये विग है।’
ड्रग्स छोड़ने के बाद भी लंबा रहा असर
हनी ने कहा कि भले ही उन्होंने साल 2014 में ड्रग्स छोड़ दिए थे, लेकिन इसका रिकवरी काफी लंबे समय तक रहा और ये काफी दर्दनाक प्रोसेस था।
हनी ने आगे कहा, ‘ऐसा लग रहा था जैसे मैं सौना से बाहर आया हूं जहां किसी ने मुझे लंबे समय तक बिठाकर रखा हो। ऐसा लग रहा था मैं जलता हुआ और थका हुआ आया था, लेकिन अब मैं ठीक फील कर रहा हूं। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि यह सब मेरी 30 की उम्र के दौरान हुआ क्योंकि मैं अब कमबैक कर पाया हूं।’
हनी के बारे में जानें
हनी सिंह के बारे में बता दें कि वह इंडियन पॉप म्यूजिक के बड़े नाम में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में ब्राउन रंग, अंग्रेजी बीट, ब्लू आइज, लुंगी डांस जैसे गाने दिए हैं। पहले पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने अपना कमाल दिखाया और फिर बॉलीवुड में उन्होंने अपना जादू बिखेरा। काफी समय के गैप के बाद फिर हनी ने मखना से वापसी की और फिर एल्बम निकाला हनी सिंह 3.0 और ग्लोरी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





