Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, दिखाएंगे इस...

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, दिखाएंगे इस रामभक्त की कहानी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/hanuman_ansh__next_movie_1789372213250_29c16ce8-520e-4f30-9288-f36e6f50191d_1789372218689_8d3ffba0-f812-4dc9-9afe-734e7489f803_f797ffa0-4a38-40ca-b0ef-4a0123819468_831f04ea-7226-4db2-91a6-b59bd74888ea.jpg

‘हनुमान अंश’ की कहानी लिखने और फिल्म डायरेक्टर करने वाले विशाल चतुर्वेदी अब अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। आइए उनकी अगली फिल्म के बारे में बताते हैं।

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने अपनी नई फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है। नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाने के बाद अब लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी भगवान राम के भक्त पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

क्या है इस फिल्म का नाम?

विशाल चतुर्वेदी की अगली फिल्म का नाम ‘रामबोला’ (RamBola) है। इस फिल्म की कहानी भी विशाल ही लिखेंगे और इसे डायरेक्ट भी विशाल ही करेंगे। वहीं इसे प्रोड्यूस महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह करेंगे।

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर का नाम ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में हुआ शामिल, पार्ट-2 के बारे में कहा…

किन पर बन रही है ये फिल्म?

‘रामबोला’ में रामभक्त तुलसीदास के कवि से महान संत बनने की यात्रा और उनके अमर साहित्यिक योगदान को दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि विशाल चतुर्वेदी ने इससे पहले ‘हनुमान अंश’ बनाई थी, जो नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित थी। अब वह एक बार फिर भारतीय संत परंपरा से जुड़ी इस महान शख्सियत की कहानी पेश करने जा रहे हैं।

‘हनुमान अंश’ के प्रोड्यूसर की अगली फिल्म के बारे में भी जानिए

‘हनुमान अंश’ पार्ट-2 में बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े उत्तराखंड के पवित्र स्थलों और उनसे जुड़ी आध्यात्मिक कथाओं को प्रमुखता से दर्शाने की योजना है। कैंची धाम, हनुमानगढ़ी, काकड़ीघाट और भूमियाधार जैसे स्थान पर फिल्म की शूटिंग होगी।

हनुमान अंश के बाद खाटू श्याम, साईं बाबा पर समेत आ रही हैं 12 भक्ति फिल्में, करण जौहर बनाएंगे कृष्णा पर मूवी

‘हनुमान अंश’ की अब तक की कमाई

फिल्म ने अपने शुरुआती हफ्ते में बेहद धीमी शुरुआत करते हुए मात्र 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते यह कमाई गिरकर केवल 0.40 करोड़ रह गई। हालांकि, पॉजिटिव रिव्यू और दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के दम पर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए 10.40 करोड़ बटोरे। असली चमत्कार चौथे हफ्ते में देखने को मिला जब कमाई की रफ्तार ने ऐतिहासिक उछाल लिया और फिल्म ने 61.00 करोड़ की शानदार कमाई की। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, पांचवें हफ्ते में दर्शकों की भारी भीड़ के चलते कलेक्शन 90.25 करोड़ के आंकड़े को छू गया। कमजोर शुरुआत से सिनेमाघरों में सुनामी लाते हुए फिल्म ने भारत में कुल 215.65 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN