Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश में होगा विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का कैमियो? प्रोड्यूसर ने कहा-...

हनुमान अंश में होगा विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का कैमियो? प्रोड्यूसर ने कहा- मैंने उनमें…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/hanuman_ansh_virat_anushka_1788960006678_03db4af8-ce09-47dc-bbe8-659d7e1770e8_1788960016045_2862cd1e-b8b6-4f95-9e04-d251f95651b6_4acd7bf2-eb8b-4cda-b9c9-f60d04a06e7f_565267ba-84b4-464d-9f89-2cdd2060746e.png

हनुमान अंश के पहले पार्ट के कमाल के बाद फैंस और दर्शक पार्ट 2 को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  पार्ट 2 में नजर आएंगे? आइए जानते हैं क्या बोलीं फिल्म की प्रोड्यूसर। 

हनुमान अंश के पहले पार्ट की सफलता के बाद अब दर्शक दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे हैं। हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया कि हमेशा से ही फिल्म को तीन पार्ट्स में रिलीज करने का प्लान था। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि क्या फिल्म के आने वाले दो पार्ट्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो देखने को मिलेगा?

हनुमान अंश के अपकमिंग पार्ट्स के लिए सेलेब्स को किया गया अप्रोच

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान नम्रता सिंह से सवाल हुआ कि क्या फिल्म के अपकमिंग पार्ट्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार कैमियो कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए नम्रता ने बताया कि उन्होंने कुछ सेलेब्स को अप्रोच किया है।

क्या विराट और अनुष्का शर्मा का होगा कैमियो?

नम्रता सिहं ने कहा, “मैंने उनमें से कुछ लोगों से बात की है, और उन लोगों को फिल्म के बारे में जानकारी थी।” विराट और अनुष्का को लेकर इसलिए सवाल पूछे जा रहे हैं क्योंकि ये कपल नीम करौली बाबा में आस्था रखता है और कई बार उनके आश्रम भी जा चुका है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर अक्सर इस चीज को लेकर तारीफ होती है कि दोनों का झुकाव आध्यातम की तरफ है।

हनुमना अंश पार्ट 2 और 3 की कैसी होगी कहानी

फिल्म के पहले पार्ट में नीम करौली बाबा के बनने की कहानी दिखाई गई है। दूसरे पार्ट में फिल्म इस चीज पर फोकस करेगी कि कैसे बाबा के चम्तकारों ने कैसे भारत में लोगों के जीवन को छुआ। नम्रता ने कहा, “भारत में हजारों भक्त हैं जिनका जीवन नीम करौली बाबा ने छुआ है, और वो पहले आते हैं। कैंची धाम की कहानी भारतीय भक्तों की कहानी है। फिल्म के तीसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि कैसे स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स और जैक डोर्सी जैसे विदेशियों में अध्यात्म की ऊर्जा को ट्रॉन्सफर करके उन्होंने भारत को ग्लोबल मैप पर पहचान दिलाई।”

फिल्म की प्रोड्यूसर बोलीं- मेकर्स को साफ है कॉन्सेप्ट

नम्रता ने बताया कि फिल्म का पहला पार्ट महाराज जी के जीवन के शुरुआती दिनों के बारे में था। दूसरा हिस्सा कैंची धाम पर केंद्रित होगा। वहीं, फिल्म का तीसरा पार्ट महाराज जी की विदेश से जुड़ी कहानियों और विदेश में उनके प्रभाव के बारे में बात करेगा। नम्रता ने कहा कि मेकर्स को कॉन्सेप्ट साफ है, और पता है कि फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट कैसा दिखेगा।

हनुमान अंश की अबतक कितनी हुई है कमाई?

हनुमान अंश की बात करें तो इस फिल्म का बजट 2 करोड़ था। अबतक फिल्म ने 147.20 (शाम 6 बजे तक का आंकड़ा) करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है। आज रात तक फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN