Home rss business hindi हर शेयर पर ₹12 का डिविडेंड देगी यह दिग्गज कंपनी, हुआ है...

हर शेयर पर ₹12 का डिविडेंड देगी यह दिग्गज कंपनी, हुआ है ₹5132 करोड़ का प्रॉफिट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HCL Tech Q2 dividend 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए
  • दूसरी तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है

HCL Tech Q2 dividend 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए। दूसरी तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.18% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में भी सालाना आधार पर 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

मुनाफा 21% बढ़ा

HCL टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट (PAT) 5,132 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 4,236 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 21.18% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 31,942 करोड़ रुपयेथा। इस तरह रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 11.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

AI से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी

नोएडा हेडक्वार्टर वाली HCL टेक्नोलॉजीज के नतीजों पर निवेशकों की नजर थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ा कारोबार भी कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहा है। HCL टेक्नोलॉजीज की AI से होने वाली कमाई सालाना आधार पर कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर 78% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर हो गई। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 28.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

EBIT मार्जिन में भी सुधार

कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी मजबूती देखने को मिली। HCL टेक्नोलॉजीज का EBIT मार्जिन तिमाही आधार पर 131 बेसिस पॉइंट बढ़कर 18.2% पर पहुंच गया। इसके अलावा, कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) 70.22 रुपये बताई गई है।

निवेशकों को मिलेगा 12 रुपये प्रति शेयर

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी की ओर से घोषित यह दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी के मुताबिक, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 अक्टूबर 2026 तय की गई है, जबकि पात्र शेयरधारकों को भुगतान 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। रिकॉर्ड डेट के आधार पर तय होगा कि किन शेयरधारकों को इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

शेयर में उतार-चढ़ाव

सोमवार को BSE पर HCL टेक्नोलॉजीज का शेयर 0.47% की बढ़त के साथ 12,220 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,31,067.14 करोड़ रुपये बताया गया। शेयर के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो पिछले तीन महीनों में इसमें 4.93% की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में शेयर 18% और दो साल में 33% गिरा है। तीन साल की अवधि में इसमें 0.33% की गिरावट दर्ज की गई है।

दूसरी तिमाही में जोड़े 6,450 कर्मचारी

HCL टेक्नोलॉजीज ने दूसरी तिमाही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 6,450 की बढ़ोतरी की। कंपनी के लिए यह पिछले 16 तिमाहियों में एक तिमाही के दौरान कर्मचारियों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताई गई है। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 3,292 की कुल कमी दर्ज की गई थी। ऐसे में सितंबर तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी कंपनी की हायरिंग एक्टिविटीज में बदलाव का संकेत देती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN