Home rss business hindi इस सरकारी कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर, ₹105 का है शेयर

इस सरकारी कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर, ₹105 का है शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • यह ऑर्डर सोन नगर-अंडाल प्रोजेक्ट की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन से जुड़े ट्रैक वर्क और रेलवे सामग्री की सप्लाई के लिए दिया गया है
  • कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत रेलवे ट्रैक बिछाने, उन्हें जोड़ने और जरूरी रेलवे सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा

IRCON International Ltd Share: सरकारी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को बताया कि उसे ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से 862.46 करोड़ रुपये के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह ऑर्डर सोन नगर-अंडाल प्रोजेक्ट की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन से जुड़े ट्रैक वर्क और रेलवे सामग्री की सप्लाई के लिए दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत रेलवे ट्रैक बिछाने, उन्हें जोड़ने और जरूरी रेलवे सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए कंपनी को 365 दिनों यानी करीब एक साल का समय दिया गया है। इस खबर के बीच, इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर सोमवार को BSE पर लगभग 105 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में करीब 0.096% की मामूली तेजी दर्ज की गई।

किन इलाकों में होगा काम

IRCON को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत धनबाद डिवीजन के गोमो-कोडरमा सेक्शन और दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन के गया-सोन नगर सेक्शन में काम किया जाएगा। इसके अलावा, गया में डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) के तहत भी रेलवे ट्रैक से जुड़ी जरूरी सामग्री की सप्लाई की जाएगी।

क्या-क्या काम करेगी कंपनी

इस प्रोजेक्ट में रेलवे ट्रैक के निर्माण से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं। इनमें बैलास्ट यानी पटरियों के नीचे बिछाई जाने वाली गिट्टी की सप्लाई, परमानेंट वे (P.Way) सामग्री उपलब्ध कराना, रेलवे ट्रैक बिछाना और ट्रैक को जोड़ना शामिल है।इसके अलावा, 32.5 टन एक्सल लोड के हिसाब से ट्रैक से जुड़े अन्य जरूरी काम भी किए जाएंगे। एक्सल लोड का मतलब रेलवे के एक एक्सल पर पड़ने वाला भार होता है।

घरेलू कंपनी से मिला कॉन्ट्रैक्ट

IRCON ने बताया कि यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी की ओर से दिया गया है। इसे EPC कैटेगरी के तहत वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट के रूप में क्लासिफाई किया गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ऑर्डर देने वाली कंपनी में उसके प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का कोई हित नहीं है। इसलिए यह डील रिलेटेड पार्टी के बीच होने वाला लेनदेन यानी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में नहीं आता है।

निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह ऑर्डर

IRCON को मिला 862.46 करोड़ रुपये का यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक और भविष्य के कारोबार के लिहाज से अहम माना जा सकता है। रेलवे ट्रैक के निर्माण और नई रेल लाइनों से जुड़े कामों से कंपनी को आने वाले समय में रेवेन्यू हासिल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, किसी बड़े ऑर्डर का मिलना अपने आप में शेयर की कीमत बढ़ने की गारंटी नहीं है। निवेशकों को कंपनी के वित्तीय नतीजों, ऑर्डर बुक, काम पूरा करने की क्षमता और शेयर के मौजूदा वैल्यूएशन को ध्यान में रखकर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN