Home rss business hindi हर शेयर पर 1900% का डिविडेंड, कल तक खरीद लिया शेयर तो...

हर शेयर पर 1900% का डिविडेंड, कल तक खरीद लिया शेयर तो मिलेगा बंपर फायदा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने हर शेयर पर 1900% का अंतरिम डिविडेंड अनाउंस किया है, जो निवेशक डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए बुधवार को कंपनी के शेयर खरीदने का आखिरी मौका होगा

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में बुधवार 11 नवंबर को हलचल देखने को मिल सकती है। हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने अपने हर शेयर पर 1900 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 19 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो निवेशक इस बंपर डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए बुधवार 11 नवंबर कंपनी के शेयर खरीदने का आखिरी मौका होगा। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2026 फिक्स की है।

25 नवंबर है डिविडेंड पेमेंट की तारीख
दिग्गज FMCG कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने 28 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की। कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1900 पर्सेंट (हर शेयर पर 19 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड अनाउंस किया है। कंपनी ने डिविडेंड पेमेंट की तारीख 25 नवंबर 2026 फिक्स की है। हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर सोमवार को BSE में 1992 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2479.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1758.60 रुपये है।

डिविडेंड बांटने में HUL का शानदार रिकॉर्ड
डिविडेंड देने के मामले में हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी अंतरिम और फाइनल डिविडेंड पेआउट्स के जरिए अपने निवेशकों को तोहफा देती आई है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने हर शेयर पर टोटल 41 रुपये का डिविडेंड दिया, जिसमें 19 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने हर शेयर पर टोटल 43 रुपये का डिविडेंड दिया, इसमें 19 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 24 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल है।

कंपनी को दूसरी तिमाही में हुआ 2790 करोड़ रुपये का मुनाफा
एफएमसीजी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 2790 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का प्रॉफिट 4 पर्सेंट बढ़ा है। हिन्दुस्तान यूनिलीवर को पिछले साल की सितंबर तिमाही में 2685 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 18,226 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 15,919 करोड़ रुपये था। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 16 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक HUL के शेयर 14 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN