Home rss business hindi हर शेयर पर 600% डिविडेंड देगी यह कंपनी, 21 सितंबर है रिकॉर्ड...

हर शेयर पर 600% डिविडेंड देगी यह कंपनी, 21 सितंबर है रिकॉर्ड डेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

kajaria ceramics share: डिविडेंड देने वाले शेयरों पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल, टाइल बनाने वाली कंपनी- कजारिया सिरेमिक्स ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने 21 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यह तारीख तय करेगी कि कौन से शेयरहोल्डर FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड पाने के हकदार हैं। बता दें कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुरू में 30 अप्रैल 2026 को हुई अपनी मीटिंग में फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। अगर शेयरहोल्डर AGM में इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं तो फाइनल डिविडेंड का भुगतान बुधवार, 14 अक्टूबर, 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा।

कितने रुपये का है डिविडेंड?

कजारिया सिरेमिक्स ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹6 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। फेस वैल्यू के आधार पर यह 600 फीसदी डिविडेंड बैठता है।रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी द्वारा रखे गए रजिस्टर ऑफ बेनिफिशियल ओनर्स में जिन शेयरहोल्डर्स के नाम होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे, बशर्ते कंपनी की आने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इसे मंजूरी मिल जाए।

15 सितंबर को होगी AGM

कजारिया सिरेमिक्स की 40वीं AGM 15 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए होगी। कंपनी के बोर्ड ने सबसे पहले 30 अप्रैल 2026 को फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। अगर AGM में शेयरधारक इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देते हैं तो कंपनी 14 अक्टूबर 2026 या उससे पहले फाइनल डिविडेंड का भुगतान कर सकती है।

शेयर का परफॉर्मेंस

पिछले एक महीने में शेयर करीब 4 फीसदी, तीन महीने में 14 फीसदी और छह महीने में लगभग 33 फीसदी चढ़ा है। पिछले एक साल में शेयर लगभग स्थिर रहा और करीब 0.21 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। शेयर का 52 वीक हाई ₹1294.30 अक्टूबर 2025 में और 52-वीक लो ₹870 फरवरी 2026 में रहा।

तिमाही में मुनाफा 55% बढ़ा

हाल ही में कजारिया सिरेमिक्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 55 फीसदी बढ़कर ₹169.46 करोड़ हो गया जबकि एक साल पहले यह ₹108.98 करोड़ था। कजारिया सिरेमिक्स का रेवेन्यू भी करीब 20 फीसदी बढ़कर ₹1,328.08 करोड़ हो गया। एबिटा ₹184.63 करोड़ से बढ़कर ₹260.33 करोड़ पहुंच गया और एबिटा मार्जिन 16.72 फीसदी से सुधरकर 19.60 फीसदी हो गया।

कंपनी ने 296.7 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की भी घोषणा की थी। बायबैक प्रोग्राम के तहत कजारिया सिरेमिक्स ने 1380 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 21.5 लाख शेयर (जो उसकी कुल पूंजी का 1.35% है) वापस खरीदने का प्रस्ताव रखा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN