Home rss business hindi NSE IPO को अगले हफ्ते मिल सकती है मंजूरी, इस तारीख को...

NSE IPO को अगले हफ्ते मिल सकती है मंजूरी, इस तारीख को लिस्ट हो सकते हैं शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को अगले हफ्ते मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल सकती है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

11 सितंबर को प्राइस बैंड का खुलासा कर सकता है NSE
रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपडेटेड प्रॉस्पेक्ट्स फाइल कर सकता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 11 सितंबर को आईपीओ के प्राइस बैंड का खुलासा कर सकता है, मैनेजमेंट 25 सितंबर को एक्सचेंज के शेयरों की लिस्टिंग चाहता है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी हैं नियामक की अपील
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों एनएसई (NSE) को-लोकेशन और डार्क-फाइबर केसेज में मार्केट रेगुलेटर की अपीलें खारिज कर दी हैं, इसके बाद ही यह बातें सामने आई हैं। अपील खारिज होने के बाद देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ की प्रमुख नियामक अड़चनें दूर हो गई हैं।

NSE ने जून में फाइल किए थे ड्रॉफ्ट पेपर्स
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आईपीओ के लिए इस साल जून में मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर्स (ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स या DRHP) फाइल किया था। आईपीओ में 14.89 करोड़ तक शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जो कि एक्सचेंज के पेड-अप कैपिटल का करीब 6 पर्सेंट है। एक्सचेंज का पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। यानी, आईपीओ से मिली रकम हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी। प्रस्तावित इश्यू का साइज करीब 30000 करोड़ रुपये का हो सकता है और यह देश के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है। जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ सबसे बड़ा हो सकता है। फिलहाल, हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ अभी सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2024 में अपना आईपीओ लॉन्च किया था और इसका साइज करीब 28000 करोड़ रुपये का था।

ग्रे मार्केट में बढ़ा NSE के शेयरों का वॉल्यूम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को मंजूरी मिलने से जुड़ी उम्मीदें बढ़ने के साथ ही ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की हलचल बढ़ गई है। ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों के ट्रेडिंग वॉल्यूम में दो दिन में 10 गुना से ज्यादा उछाल आया है। एनएसई के शेयर 1945 और 2045 की रेंज में कारोबार कर रहे हैं। यह बात बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट में कही गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN