Home rss world hindi हाथ में पिस्तौल लेकर जब मंत्री ने ड्रग्स अड्डे पर मारा छापा,...

हाथ में पिस्तौल लेकर जब मंत्री ने ड्रग्स अड्डे पर मारा छापा, VIDEO वायरल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उप-आयुक्त मसूद राणा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को इस छापेमारी की पूर्व जानकारी नहीं थी और उन्हें इसकी खबर घटना के बाद लगी।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक जूनियर मंत्री द्वारा हाथ में पिस्तौल और मेगाफोन लेकर खुद संदिग्ध ड्रग्स के अड्डे पर छापेमारी करने का मामला गरमा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री की कार्यशैली और कानून को अपने हाथ में लेने को लेकर बहस छिड़ गई है। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम मामलों के राज्य मंत्री इशराक हुसैन शनिवार को अपना कुछ साथियों के साथ ढाका के गंडारिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में पहुंचे थे।

मंत्री द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में वे एक हाथ में मेगाफोन और दूसरे हाथ में पिस्तौल लिए गाड़ी से उतरते और कुछ लोगों का पीछा करते नजर आए। उनके कम से कम एक सहयोगी के हाथ में भी हैंडगन देखी गई। वीडियो में मंत्री को लोगों से यह कहते सुना गया, “तुम पूरे शहर को बर्बाद कर रहे हो, इस पूरे इलाके को तबाह कर रहे हो।”

पकड़े गए लोगों ने खुद को बताया निर्दोष

मंत्री के साथियों ने वहां से 6 से 7 लोगों को पकड़ा। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों ने खुद को निर्दोष बताया, जिस पर मंत्री ने कहा, “पुलिस को आने दो, फिर बात होगी।” पुलिस का कहना है कि मंत्री ने इस पूरी कार्रवाई के बारे में उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी थी।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उप-आयुक्त मसूद राणा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को इस छापेमारी की पूर्व जानकारी नहीं थी और उन्हें इसकी खबर घटना के बाद लगी। गंडारिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मुनीरउज्जमान मुनीर ने बताया कि मंत्री के दल ने 6 लोगों को पुलिस के हवाले किया है। उनके पास से कुछ संदिग्ध पाउडर मिला है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशीला पदार्थ है या नहीं।

वीडियो हटाने के बाद भी विवाद जारी

इशराक हुसैन फरवरी में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने शनिवार शाम इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसका कैप्शन था, “इशराक का एक्शन: ड्रग्स के अड्डे तबाह और तस्कर पुलिस के हवाले।”

सोशल मीडिया पर लोग सलाव पूछने लगे कि क्या एक मंत्री के लिए इस तरह हाथ में पिस्तौल लेकर छापेमारी करना उचित है। इसके बाद उन्होंने वीडियो को हटा लिया गया। मंत्री के कार्यालय के अनुसार, वे अपने संसदीय क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रखेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN