Source :- LIVE HINDUSTAN
स्वदेश एनिवर्सरी के इवेंट में नीता अंबानी की हैंडलूम बनारसी साड़ी का लुक शानदार दिखा। मैजेंटा शेड की साड़ी में रेडी नीता अंबानी का पूरा लुक फेस्टिवल वाइब्स दे रहा था।
नीता अंबानी ने स्वदेश के एक साल पूरा होने की खुशी में खास इवेंट आयोजित किया। जिसमे पूरा अंबानी परिवार और साथ में बॉलीवुड के सेलिब्रेटीज ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर अंबानी परिवार की बहुओं के साथ नीता अंबानी का खास लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। हर बार की तरह मिसेज अंबानी की हैंडलूम साड़ी और ज्वैलरी के आगे सारे फीके दिखे। डीप मेजेंटा साड़ी में रेडी नीता अंबानी का लुक नवरात्रि शुरू होने के साथ ही सबको फेस्टिव रेडी लुक दे रहा। तो चलिए डिकोड करें नीता अंबानी के इस ब्यूटीफुल लुक की डिटेल।
हैंडलूम बनारसी साड़ी और ब्लाउज की डिजाइन थी खास
नीता अंबानी ने इवेंट के लिए डीप मजेंटा कलर की खूबसूरत हैंडलूम बनारसी साड़ी को चुना था। जिसके जरी बॉर्डर और उसकी शार्पनेस की खूबसूरती देखते ही बन रही। साड़ी पर एंटीक गोल्ड डिटेलिंग की गई थी। वहीं इस साड़ी का गहर मेजेंटा कलर इसे और भी खास बना रहा था। बिना ओवर लुक किए साड़ी पर बने छोटे मोटिफ्स गोल्ड एंड आइवरी कलर के अट्रैक्टिव दिख रहे थे। वहीं साड़ी की यूनिकनेस ब्लाउज की वजह से और भी ज्यादा हो गई।
मैचिंग ब्लाउज के ऊपर वेलवेट से बने डीप मरून शेड की जैकेट ने इसे और भी खास बना दिया है। जैकेट की नेकलाइन एरिया पर छोटे स्टोन और जरी के धागों से शानदार एंब्रायडरी की गई है। जिसकी शाइन ही इस ब्लाउज को हटके लुक दे रही है। यहीं नहीं बैक नेकलाइन और स्लीव के बॉर्डर पर भी सेम जरी का काम किया गया है और बैक पर एंब्रायडरी का खास पैच जड़ा गया है।
साड़ी का ड्रेप था खास
वहीं, साड़ी को क्लासिक स्टाइल में ड्रेप किया गया था। बस ब्लाउज की डिजाइन छिप ना जाए इसके लिए पल्लू को कंधे पर लूज ड्रेप किया गया है। जिससे साड़ी का चौड़ा बॉर्डर और ब्लाउज की डिटेलिंग आराम से हाईलाइट हो रही हैं।
फुल बन गजरा और मेकअप दिखा फेस्टिवल रेडी
इस खूबसूरत बनारसी साड़ी को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नीता अंबानी का मेकअप बना रहा था। लो बन पर लगा फुल गजरा त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। वहीं डिफाइन आई मेकअप, सॉफ्ट ग्लॉसी लिप खूबसूरत दिख रहे थे। वहीं करीने से बंधे बालों की वजह से ईयररिंग्स से लेकर साड़ी की नेकलाइन और साड़ी का बॉर्डर सबकुछ परफेक्ट तरीके से हाईलाइट होता दिखा।
ज्वैलरी की खासियत
साड़ी से मैच करते मैजेंटा पत्थरों के बने मल्टी लेयर लांग नेकलेस को नीता अंबानी ने पहना था। जिसके साथ फूल के आकार की झीने से दिख रहे डायमंड की ईयररिंग्स पूरे लुक को और भी ज्यादा खास बना रही है। हर बार की तरह नीता अंबानी का ये लुक भी ग्रेसफुल और क्लासी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



