Home rss business hindi ₹72 लाख का हो जाएगा इंतजाम, मोदी सरकार की जबरदस्त योजना- जानिए...

₹72 लाख का हो जाएगा इंतजाम, मोदी सरकार की जबरदस्त योजना- जानिए डिटेल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • इस योजना में हर साल मैक्सिमम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं, जबकि मिनिमम जमा सिर्फ ₹250 से शुरू होती है
  • यानी माता-पिता अपनी कैपासिटी के हिसाब से छोटी रकम से भी बचत शुरू कर सकते हैं

Sukanya Samriddhi Yojana calculator: बेटी के जन्म के साथ ही माता-पिता उसके बेहतर भविष्य के लिए बचत शुरू कर देते हैं। ऐसे में सरकारी योजना सबसे भरोसेमंद माना जाता रहा है। अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए बचत योजना की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक ऐसी सरकारी बचत योजना है, जिसमें बेटी की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए पैसा जुटाया जा सकता है। अगर बेटी के जन्म के समय खाता खोला जाता है, तो 21 साल पूरे होने पर यह रकम उसके काम आ सकती है।

₹71.8 लाख का फंड होगा तैयार

अगर हर साल ₹1.5 लाख जमा किए जाएं, तो मौजूदा 8.2% ब्याज दर के हिसाब से करीब ₹71.8 लाख का फंड तैयार हो सकता है। इस दौरान कुल जमा राशि ₹22.5 लाख होगी, जबकि करीब ₹49.3 लाख ब्याज से जुड़ेंगे। बता दें कि SSY में पैसा 15 साल तक जमा करना होता है, लेकिन खाता खुलने के बाद पूरी अवधि 21 साल की होती है। यानी अगले 6 साल तक जमा किए बिना भी रकम पर ब्याज मिलता रहता है।

हालांकि, ₹71.8 लाख की रकम तय नहीं है। सरकार SSY की ब्याज दर की रिव्यू हर तिमाही करती है। अक्टूबर-दिसंबर 2026 के लिए ब्याज दर 8.2% है, लेकिन आगे इसमें बदलाव हो सकता है। इसलिए 21 साल बाद मिलने वाली वास्तविक रकम मौजूदा अनुमान से कम या ज्यादा हो सकती है। ब्याज चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है, यानी पहले मिले ब्याज पर भी आगे ब्याज मिलता है।

हर साल करना होगा अधिकतम ₹1.5 लाख जमा

इस योजना में हर साल मैक्सिमम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं, जबकि मिनिमम जमा सिर्फ ₹250 से शुरू होती है। यानी माता-पिता अपनी कैपासिटी के हिसाब से छोटी रकम से भी बचत शुरू कर सकते हैं। योजना में जमा रकम पर इनकम टैक्स में ₹1.5 लाख तक की सालाना कटौती का लाभ भी मिलता है। साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री होती है।

जरूरत पर निकाल सकते हैं पैसे

जरूरत पड़ने पर बेटी की 18 साल की उम्र के बाद हायर एजुकेशन के लिए 50% तक रकम निकाली जा सकती है। वहीं, 18 साल के बाद शादी के लिए खाता बंद करने का भी प्रावधान है। अगर बेटी के जन्म के तुरंत बाद SSY खाता खोला जाता है, तो 21 साल की अवधि करीब 2047 में पूरी होगी। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि SSY की ब्याज दर पूरे 21 साल के लिए फिक्स नहीं होती, इसलिए अंतिम रकम भविष्य की ब्याज दरों और जमा राशि पर निर्भर करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN