Home - ₹81,500 सस्ता मिलेगा iPhone 18 Pro, आज से बुकिंग शुरू, साथ FREE...

₹81,500 सस्ता मिलेगा iPhone 18 Pro, आज से बुकिंग शुरू, साथ FREE सब्सक्रिप्शन भी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कीमत और ऑफर

आईफोन 18 प्रो के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपये है, जबकि 1TB और 2TB मॉडल की कीमत क्रमशः 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये है, जबकि 1TB और 2TB मॉडल की कीमत क्रमशः 2,54,900 रुपये और 3,29,900 रुपये है।

ऐप्पल, ग्राहकों को American Express, Axis Bank और ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 7,000 रुपये की इंस्टेंट बचत का ऑफर भी दे रहा है। ग्राहक अपना मौजूदा डिवाइस एक्सचेंज करके और उसकी कीमत का इस्तेमाल नया आईफोन खरीदने में करके 81,500 रुपये तक का Apple Trade In फायदा भी पा सकते हैं। ट्रेड-इन प्रोसेस को ऑनलाइन भी पूरा किया जा सकता है। कंपनी एलिजिबल क्रेडिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है। इतना ही नहीं, नया आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल सकता है। साथ ही, उन्हें तीन महीने के लिए Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ्त मिल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN