Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर देख लोग बोले,...

अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर देख लोग बोले, आदिपुरुष के ट्रोलर्स को करारा जवाब

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/ramayana_anjali_1789634810146_FWYr_1789634815610_0BEy_cd33edc8-a6c5-4834-ad65-13d4d5f0c3c5_KUZy.jpg

साल 2026 में ‘रामायण’ पर तीन फिल्में आने वाली हैं। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर आपने देख लिया है। अब अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर देखिए।

साल 2026 में रामायण की कहानी बड़े पर्दे पर अलग-अलग अंदाज में देखने को मिलने वाली है। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर तो आप देख ही चुके हैं, अब अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर के सामने आते ही फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर किरदारों के लुक और वीएफएक्स तक, हर पहलू पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना प्रभास और ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से भी कर रहे हैं।

माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने उनके लुक को पसंद किया है, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी एक्टिंग और डायलॉग बोलने के अंदाज पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसी को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है।

गानों की तारीफ, वीएफएक्स पर उठे सवाल

ट्रेलर में फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर भी सुनने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने इसकी तारीफ की है। वहीं, वीएफएक्स को लेकर कई यूजर्स संतुष्ट नजर नहीं आए। इसी वजह से फिल्म की तुलना ‘आदिपुरुष’ से भी की जा रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि जिस तरह ‘आदिपुरुष’ के वीएफएक्स और प्रस्तुति को लेकर रिलीज के समय काफी चर्चा हुई थी, वैसी ही बहस अब ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर को लेकर भी शुरू हो गई है।

‘आदिपुरुष’ से क्यों हो रही तुलना?

प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ को 2023 में रिलीज के बाद डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स दोनों फिल्मों को एक साथ रखकर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्या बोले दर्शक?

एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष को ट्रोल करने वालों को जवाब मिल गया।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म के फ्लॉप होने की बात कही। एक और कमेंट में लिखा गया, ‘आदिपुरुष के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई है।’

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2026

किन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?: हिंदी और छत्तीसगढ़ी

निर्देशक: अभिषेक सिंह

निर्माता: प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला प्रोडक्शन

कास्ट: देव शर्मा भगवान राम, अंजलि अरोड़ा माता सीता, रजनीश दुग्गल रावण, शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN