Home LIFESTYLE NEWS HINDI अंबानी के गणेश उत्सव में खाने में क्या-क्या था? देखिए स्पेशल फूड...

अंबानी के गणेश उत्सव में खाने में क्या-क्या था? देखिए स्पेशल फूड मेन्यू

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में गणपति दर्शन के साथ मेहमानों के लिए खाने का भी खास इंतजाम किया गया था। इस ग्रैंड इवेंट का फूड मेन्यू अब सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रहा है। आप भी देखें –

अंबानी परिवार का गणेश उत्सव हर साल अपने खास अंदाज के लिए चर्चा में रहता है। इस बार भी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए तमाम मेहमान पहुंचे। डेकोरेशन, पूजा और पारंपरिक रस्मों के बीच मेहमानों के लिए खाने का भी खास इंतजाम किया गया था। इस बार उनके फूड मेन्यू में सिर्फ एक राज्य का स्वाद नहीं था, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों की पसंदीदा चीजें शामिल थीं। महाराष्ट्र के मशहूर नाश्ते से लेकर गुजराती स्वाद, दक्षिण भारतीय व्यंजन और चटपटी चाट तक, मेन्यू काफी स्पेशल और बड़ा था। खास बात यह रही कि खाने में कई ऐसी चीजें भी थीं जिन्हें लोग रोजमर्रा में पसंद करते हैं। आइए देखते हैं इस खास मेन्यू में क्या-क्या रखा गया था।

  • मेहमानों का स्वागत हुआ इन देसी ड्रिंक्स के साथ

गणपति उत्सव में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए सबसे पहले कुछ ठंडे और ताजगी वाले ड्रिंक्स रखे गए थे। इनमें अनार पन्ना, आम पन्ना और लस्सी जैसी चीजें शामिल थी। आम पन्ना और लस्सी ज्यादातर भारतीय रसोई में बनते हैं और पसंद भी किए जाते हैं।

  • महाराष्ट्र के स्वाद में मिसल पाव से लेकर बटाटा वड़ा तक

महाराष्ट्र के खाने की बात हो और मिसल पाव ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। मेन्यू में मिसल पाव के साथ कोथिंबीर वड़ी और बटाटा वड़ा भी रखा गया था। बटाटा वड़ा के साथ लहसुन की चटनी दी गई थी। यानी महाराष्ट्र के मशहूर नाश्ते का पूरा स्वाद एक ही जगह मिल रहा था।

  • गुजराती खाने में भी दिखा पूरा देसी स्वाद

गुजराती खाने के लिए मेन्यू में कई अलग-अलग चीजें शामिल थीं। इसमें चोखा और मक्की की खिचू, सांभरियू, पट्टी समोसा और मेथी ढोकला रखा गया था। मेथी ढोकला और खिचू जैसे व्यंजन खाने की सूची को थोड़ा अलग बनाते हैं। इनका स्वाद हल्का होने के साथ काफी देसी भी लगता है।

  • साउथ इंडियन फूड का भी रहा स्वाद

अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो इस मेन्यू में आपके लिए भी काफी कुछ था। मेहमानों को रसम वड़ा, घी पोडी इडली और बिसी बेले भात परोसा गया। इसके साथ बूंदी भी रखी गई थी। यानी दक्षिण भारत के अलग-अलग स्वादों को भी इस खास खाने में जगह मिली।

  • चटपटे खाने के शौकीनों के लिए चाट

अब बात चाट की हो तो मेन्यू और भी मजेदार हो जाता है। यहां टमाटर चाट, स्पाइसी रगुल्ला और आलू कचौरी के साथ लाल चना चाट भी शामिल थी। चाट के इन विकल्पों में खट्टा, मीठा और तीखा स्वाद एक साथ मिलता है। ऐसे में जिन मेहमानों को चटपटा खाना पसंद है, उनके लिए भी काफी ऑप्शंस थे।

  • इंडो-चाइनीज खाने का भी रखा गया ध्यान

मेन्यू में इंडो-चाइनीज स्वाद के लिए भी कुछ पसंदीदा चीजें रखी गई थीं। इसमें वोक टॉस्ड चिली पनीर, गोल्डन वेज स्प्रिंग रोल और शेजवान नूडल्स शामिल थे। यानी अगर कोई मेहमान पारंपरिक भारतीय खाने से हटकर कुछ खाना चाहता हो, तो उसके लिए भी ऑप्शन थे।

एक ही मेन्यू में कई राज्यों का स्वाद

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव का यह खाना खास इसलिए भी नजर आया क्योंकि इसमें अलग-अलग जगहों के पसंदीदा स्वाद एक साथ रखे गए थे। महाराष्ट्र से लेकर गुजरात, दक्षिण भारत, चाट और इंडो-चाइनीज खाने तक, मेन्यू में काफी विविधता थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN