Home LIFESTYLE NEWS HINDI अक्टूबर के सुहावने मौसम में लॉन्ग वीकेंड को बनाएं यादगार, राजस्थान की...

अक्टूबर के सुहावने मौसम में लॉन्ग वीकेंड को बनाएं यादगार, राजस्थान की इन 5 जगहों पर करें ट्रिप प्लान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्टूबर के महीने में आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर आप घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस दौरान आप यहां बताई गई जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां देखिए किन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

अक्टूबर के महीने दो लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। पहला लॉन्ग वीकेंड गांधी जयंती तारीख पर मिल रहा है। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को है जो इस बार शुक्रवार के दिन है। इसमें 4 अक्टूबर को रविवार तक के लिए छुट्टियां हैं। इसके अलावा दूसरा लॉन्ग वीकेंड दशहरा पर मिल रहा है। दशहरा 9 अक्टूबर शुक्रवार के दिन है और 11 अक्टूबर रविवार है ऐसे में 3 दिन का बेहतरीन ब्रेक मिल रहा है। ये दोनों वीकेंड घूमने फिरने के लिहाज से बेहतरीन हैं। इसमें गुरुवार की रात को आप घूमने के लिए निकल सकते हैं। और मंडे सूबह तक वापिस आ सकते हैं। यहां हम अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए राजस्थान के कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

1) बूंदी, राजस्थान

इतिहास के अलावा ये जगह आर्किटेक्चर की वजह से फेमस है। ये जगह शांत माहौल की वजह से फेमस है और अच्छी बात यह है कि यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए ये जगह सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है। ये जगह राजस्थान के उन शहरों में है जहां आपको बड़े टूरिस्ट जगहों से थोड़ा अलग, पुराना और ऑथेंटिक राजस्थान देखने को मिलेगा। शहर की नीली गलियां, पुराने महल, बावड़ियां और पहाड़ी किला इसकी खासियत हैं। पहाड़ी पर बना तारागढ़ किला बूंदी और आसपास के इलाके के शानदार नजारे देखने के लिए बेहतरीन है। बस यहां घूमने के लिए अच्छे वॉकिंग शूज रखें।

2) भरतपुर, राजस्थान

ये जगह वाइल्ड लाइफ,बर्ड, नेचर और फैमिली ट्रिप पर जाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन केवलादेव नेशनल पार्क है, जो बर्डवॉचिंग के लिए फेमस है। अगर इस जगह पर घूमने जाएं तो सुबह जल्दी पार्क पहुंच जाएं और यहां साइकिल, वॉक और ये फिर साइकिल रिक्शा से घूमने के ऑप्शन को चुनें। अक्टूबर से विंटर बर्ड सीजन की शुरुआत होती है ऐसे में इस जगह को घूमने के लिए ये महीना बेहतरीन साबित हो सकता है।

3) अलवर, राजस्थान

घूमने फिरने के लिहाज से अलवर एक अच्छी जगह है। यहां पर आप अलग-अलग फोर्ट्स, वाइल्ड लाइफ, झील देख सकते हैं। दिल्ली में रहने वालों के लिए ये एक बेहतरीन जगह है जहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां घूमने के लिएपहाड़ी पर बना विशाल बाला किला देखने लायक है। यहां से अलवर के आसपास के नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप कम समय में राजस्थान का मजा लेना चाहते हैं तो ये एक अच्छी जगह है।

4) जैसलमेर, राजस्थान

डिजर्ट, फोर्ट्स, कैम्पिंग, सनसेट का मजा लेने के लिए ये बेहतरीन प्लेस है। राजस्थान की रॉयल लाइफ की मजा लेने के लिए इस जगह को बेस्ट माना जाता है। शहर के बीच स्थित विशाल जैसलमेर फोर्ट देखने लायक है। यहां की झील सुबह या शाम घूमने के लिए सबसे अच्छी हैं। इसके अलावा डिजर्ट कैंप में कैमल राइड, जीप सफारी, सनसेट, राजस्थानी डांस, ट्रेडिशनल खाने का मजा भी ले सकते हैं। सुबह के मुकाबले शाम के समय डिजर्ट ता तापमान काफी कम हो जाता है इसलिए हल्की जैकेट और शॉल साथ में जरूर रखें।

5) उदयपुर, राजस्थान

अपने प्यार के साथ घूमने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। कपल्स, फैमिली, झील और पैलेसेस को देखने और राजस्थानी खाने का मजा लेने के लिए ये एक अच्छीजगह है। सिटी पैलेस उदयपुर के सबसे फेमस अट्रैक्शन में से एक है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN