Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार की हे बेबी का आएगा पार्ट 2, लगभग दो दशक...

अक्षय कुमार की हे बेबी का आएगा पार्ट 2, लगभग दो दशक बाद कन्फर्म हुआ फिल्म का सीक्वल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/hey_babayyy_1788453646224_83cb5066-aa61-4be6-b743-a6c7a6073c4a_1788453651594_c149b802-9074-4efd-bbe8-ed89f21e6e2f_d4ed8e79-33ad-43ec-850d-5d551695b2d8_e8047f7e-8964-4cb6-9938-c05d243d778a.png

Akshay Kumar’s Film Sequel: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हे बेबी का पार्ट 2 लगभग दो दशक बाद कन्फर्म हो गया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था। हे बेबी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

साल 2007 में अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख की फिल्म दे बेबी रिलीज हुई थी। अक्षय की ये कॉमेडी फिल्म उस साल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब लगभग दो दशक के बाद इस फिल्म का सीक्वल कन्फर्म हुआ है। साजिद नाडियाडवाला ने खुद इस गुड न्यूज को कन्फर्म किया है।

साजिद नाडियाडवाला ने खुद कन्फर्म की हे बेबी 2 की न्यूज

3 सितंबर को नाडियाडवाला ने न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स का अपने मुंबई ऑफिस में स्वागत किया। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसी के साथ जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया में शूट के लिए तीन फिल्मों की डील साइन गुई है। इनमें से एक फिल्म हे बेबी का सीक्वल होगी। हे बेबी पार्ट 1 भी ऑस्ट्रेलिया में ही शूट हुई थी।

साजिद खान ने की थी डायरेक्ट, नजर आए थे ये सितारे

हे बेबी की बात करें तो इस फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी तीन कुंवारे लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनको अचानक एक दिन अपने घर के दरवाजे पर एक छोटी बच्ची मिलती है। इन तीनों में से एक लड़की का पिता होता है। पहले तो कोई भी उस बच्ची की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है, लेकिन फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तीनों कुंवारे लड़कों का उस बच्ची से एक खूबसूरत रिश्ता बन जाता है। फिल्म में विद्या बालन फीमेल लीड में नजर आई थीं। इसके अलावा, फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था।

हे बेबी 2 की न्यूज पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

हे बेबी 2 की खबर सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि प्लीज सीक्वल में ओजी कास्ट को ही लेकर आइएगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हमें अक्षय कुमार और साजिद खान की जोड़ी वाली ही हे बेबी 2 चाहिए। एक ने कहा- मजा आएगा, एक बार फिर रितेश और अक्षय की कॉमेडी देखने को मिलेगी। बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर पोस्ट पर रिएक्ट किया।

हे बेबी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?

हे बेबी की बात करें तो जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब फिल्म को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई थी तब बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 36 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 65.94 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। वहीं, इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN