Source :- LIVE HINDUSTAN
स्मार्टफोन कंपनी OPPO 2 जुलाई को भारत में Reno16 Series लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा और कई AI क्रिएटिव टूल्स मिलेंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
स्मार्टफोन मेकर Oppo भारत में 2 जुलाई को अपनी नई Reno16 Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे ‘Trendsetting AI Camera’ फोन के रूप में पेश कर रही है, जिसे खासतौर से युवा क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस सीरीज में एडवांस कैमरा हार्डवेयर के साथ कई AI-बेस्ड क्रिएटिव टूल्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बना सकते हैं।
Oppo Reno16 Series का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 50MP 3.5x टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा है। यह कैमरा 85mm पोर्ट्रेट लेंस जैसी फोकल लेंथ ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा नेचुरल और प्रोफेशनल पोर्ट्रेट फोटोज क्लिक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फोन में 50MP Ultra-Clear मेन कैमरा, 50MP Ultra-Wide सेल्फी कैमरा और Ultra-Wide कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। लो लाइट में बेहतर फोटोग्राफी के लिए ड्यूल फ्लैश सिस्टम भी शामिल किया गया है।
मिलेगा 4K 60fps रिकॉर्डिंग का विकल्प
वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीनों के लिए Reno16 Series में सभी फोकल लेंथ पर 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर बेहतर डायनामिक रेंज और कलर एक्युरेसी बनाए रखता है। साथ ही 4K Auto Straighten और Zoom Free Video जैसे फीचर्स वीडियो को ज्यादा स्टेबल और प्रोफेशनल बनाने में मदद करेंगे।
Oppo ने इस सीरीज में कई नए AI टूल्स भी शामिल किए हैं। इनमें AI Remix Collage मेन है, जो फोटो, लाइव फोटो और वीडियो क्लिप्स को एक साथ जोड़कर अपने-आप कोलाज तैयार कर सकता है। यूजर्स इसमें टेक्स्ट, स्टिकर्स और अन्य क्रिएटिव एलिमेंट्स भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा Pop Cam फीचर नौ अलग-अलग प्रीसेट्स के साथ आता है, जिनमें Digicam, Instant Film, Retro, Airy और Warm जैसे विकल्प शामिल हैं।
वहीं Popout 2.0 फोटो में सब्जेक्ट को फ्रेम से बाहर निकलता हुआ दिखाने वाले अट्रैक्टिव इफेक्ट्स ऑफर करता है। Dual-View Video 2.0 फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ अपने सामने और पीछे के कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Oppo Bubble भी मार्केट में आएगा
Reno16 Series के साथ कंपनी अपना पहला स्मार्ट कैमरा एक्सेसरी ‘OPPO Bubble’ भी पेश कर रही है। केवल 27.5 ग्राम वजन वाला यह डिवाइस फोन के साथ मैग्नेटिक तरीके से जुड़ता है और इसमें 1.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह रियर कैमरा प्रिव्यू दिखाकर बेहतर सेल्फी और ग्रुप फोटो लेने में मदद करता है। साथ ही यह 10 मीटर ब्लूटूथ रेंज वाला वायरलेस रिमोट भी है, जिससे हैंड्स-फ्री फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



