Home rss business hindi अचानक 1747% उछला यह सस्ता शेयर, लंबी छलांग ने निवेशकों को चौंकाया

अचानक 1747% उछला यह सस्ता शेयर, लंबी छलांग ने निवेशकों को चौंकाया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • धरती प्रोटीन्स लिमिटेड ने BSE को जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 13 अक्टूबर को होनी है
  • इससे एक दिन पहले शेयर में 1747% बढ़त देखी गई

Dharti Proteins share: वैसे तो सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली थी लेकिन इस माहौल में एक सस्ते शेयर ने निवेशकों को चौंका दिया है। इस शेयर का नाम- धरती प्रोटीन्स लिमिटेड है। सोमवार को इस शेयर में 1747% बढ़त देखी गई और किसी एक दिन में इतनी बड़ी बढ़त अपने-आप में हैरान करने वाला है। हालांकि, इस जबरदस्त उछाल की कहानी कुछ और है। आइए डिटेल में समझ लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

धरती प्रोटीन्स लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 3.45 रुपये की आखिरी क्लोजिंग के मुकाबले सोमवार को 63.74 रुपये पर बंद हुए। इस तरह, शेयर पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1747.54% बढ़कर बंद हुआ। रकम के हिसाब से शेयर में 60.29 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

अचानक उछाल की वजह?

दरअसल, धरती प्रोटीन्स लिमिटेड के शेयर 8 अक्टूबर 2026 से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर दोबारा ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हुए हैं। कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग XT ग्रुप में हो रही है और इन्हें Trade-to-Trade सेगमेंट में रखा गया है। इस व्यवस्था में शेयरों की खरीद-बिक्री पर सामान्य इंट्राडे ट्रेडिंग की तरह कारोबार नहीं किया जा सकता और डील सैटलमेंट डिलीवरी के आधार पर होता है।

कंपनी की शेयर बाजार में वापसी दिवाला समाधान प्रक्रिया के बाद हुए बड़े बदलावों के बीच हुई है। बता दें कि कंपनी की समाधान योजना को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की अहमदाबाद पीठ ने 18 नवंबर 2025 को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत कंपनी की पुरानी शेयर पूंजी में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया। कंपनी की कुल 1,02,77,200 इक्विटी शेयरों की पूंजी में से 97,77,200 शेयर रद्द या पुनर्गठित किए गए। इसके बाद कंपनी के कुल इक्विटी शेयरों की संख्या घटकर 5 लाख रह गई। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये निर्धारित है।

BSE के नोटिस के अनुसार, समाधान योजना को लागू करने के लिए 20 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड तारीख भी निर्धारित की गई थी। अब 8 अक्टूबर 2026 से कंपनी के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं। जानकार बताते हैं कि कंपनी की शेयर पूंजी में भारी कटौती और नए शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होने की वजह से कीमतों में बड़ा प्रतिशत बदलाव दिखाई दे सकता है। हालांकि, इसे आधिकारिक वजह नहीं माना जा सकता है। शेयर पर दांव लगाने से पहले कंपनी से जुड़ी खबरों और उसके अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।

13 अक्टूबर को अहम बैठक

बीते दिनों धरती प्रोटीन्स लिमिटेड ने BSE को जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 13 अक्टूबर को होनी है। इस बैठक में 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के ऑडिटेड स्टैंडअलोन फाइनेंशियल रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके अलवा, कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव है। इसका मकसद, सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स (रेगुलेशन) रूल्स, 1957 के नियम 19A और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन्स, 2015 के रेगुलेशन 38 के तहत जरूरी मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग की शर्तों को पूरा करना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN